हरियाणा में 24 एकड़ जमीन को लेकर व्यक्ति की पीट-पीटकर ह*त्या

रोहतक के भराण गांव में 24 एकड़ जमीन के विवाद में संजय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मरने से पहले उन्होंने तीन आरोपियों के नाम बताए।

हरियाणा में 24 एकड़ जमीन को लेकर व्यक्ति की पीट-पीटकर ह*त्या

रोहतक के भराण गांव में जमीन विवाद में संजय की पीट-पीटकर हत्या
24 एकड़ जमीन को लेकर चार भाइयों में चल रहा था विवाद, पहले भी हो चुके थे झगड़े
मरने से पहले संजय ने रमेश, कर्मबीर और सन्नी के नाम बताए, पुलिस ने केस दर्ज किया

हरियाणा के रोहतक जिले के महम क्षेत्र के भराण गांव में रविवार देर रात जमीन के विवाद को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भराण गांव निवासी संजय (45) के रूप में हुई है। आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर उसके बड़े भाई और अन्य लोगों ने उस पर लाठियों से हमला किया।

घटना के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो संजय गंभीर हालत में गली में पड़ा मिला। बताया गया कि परिवार के लोगों के पहुंचने तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। परिजन घायल संजय को उपचार के लिए PGI लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया। पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

24 एकड़ जमीन को लेकर चार भाइयों में चल रहा था विवाद

मृतक के भतीजे नवीन ने बताया कि उसके चाचा संजय चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और अविवाहित थे। चारों भाइयों के पास कुल 24 एकड़ जमीन है। इसी जमीन को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।

नवीन के अनुसार, जमीन को लेकर पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। यह विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। परिवार के मुताबिक, खेती की जमीन के इसी विवाद को लेकर संजय पर हमला किया गया और उनकी जान चली गई।

गली में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला संजय

नवीन ने बताया कि रविवार देर रात उसे चाचा संजय के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह बाहर आया तो संजय गली में बेहोशी की हालत में पड़े थे।

नवीन के अनुसार, संजय के पास चाचा रमेश, कर्मबीर और सन्नी हाथों में लाठियां लेकर खड़े थे। इनके अलावा दो अन्य व्यक्ति भी उनके साथ मौजूद थे, हालांकि उनके हाथ में कोई हथियार नहीं था।

परिवार के लोगों ने जब मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी तो संजय गंभीर रूप से घायल थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए PGI ले जाया गया।

होश में आए तो संजय ने बताए तीन आरोपियों के नाम

नवीन के मुताबिक, जब उसने चाचा संजय को उठाया तो कुछ देर के लिए उन्हें होश आया। इसी दौरान संजय ने रमेश, कर्मबीर और सन्नी के नाम लिए।

नवीन ने बताया कि संजय ने कहा कि इन लोगों ने लाठियों से मारकर उन्हें घायल किया है। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें लेकर PGI पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों पर दर्ज किया केस

घटना की सूचना मिलने के बाद महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया।

महम थाना SHO सतपाल ने बताया कि एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने रमेश, कर्मबीर और सन्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। वहीं पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।