हरियाणा में कार की टक्कर से कंपनी कर्मी की मौ*त, दोस्त गंभीर घायल

रेवाड़ी के दिल्ली रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से कंपनी कर्मी शिव पूजन की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर घायल है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा में कार की टक्कर से कंपनी कर्मी की मौ*त, दोस्त गंभीर घायल

रेवाड़ी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से कंपनी कर्मी की मौत

दोस्त गंभीर घायल, हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार

दो दिन बाद अहमदाबाद लौटने वाला था मृतक शिव पूजन

हरियाणा के रेवाड़ी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक कंपनी कर्मी की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दिल्ली रोड स्थित बालाजी मार्केट के पास उस समय हुआ, जब दोनों पैदल अभय सिंह चौक की ओर जा रहे थे। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिव पूजन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके दोस्त मोनू का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

दो दिन बाद अहमदाबाद जाने वाला था शिव पूजन

पुलिस को दी शिकायत में उत्तम नगर निवासी मोनू ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के रसूलाबाद गांव का रहने वाला है और रेवाड़ी की एक मेटल कंपनी में काम करता है। उसका दोस्त शिव पूजन अहमदाबाद की एक तिरपाल कंपनी में नौकरी करता था।

शिव पूजन छुट्टी मनाने अपने गांव गया हुआ था। वापस अहमदाबाद जाने के लिए उसने रेवाड़ी से ट्रेन की टिकट बुक कराई थी। वह पहले ही रेवाड़ी पहुंच गया था और उसकी ट्रेन दो दिन बाद थी।

पैदल जा रहे थे, तभी मारी टक्कर

मोनू के अनुसार, दोनों बीती रात बालाजी मार्केट से अभय सिंह चौक की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन शिव पूजन की जान नहीं बच सकी।

अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज

शहर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। मामले की जांच जारी है।