गुरुग्राम में बाइक हादसे में युवक की मौत पीछे से आई अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर
गुरुग्राम में बाइक पर लौट रहे युवक आयुष सिंह को पीछे से आई अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
■ गुरुग्राम में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत
■ पीछे से आए अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक फरार
■ पुलिस मामले की जांच, सीसीटीवी फुटेज से तलाश जारी
गुरुग्राम के पालम विहार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय आयुष सिंह की मौत हो गई। मृतक अपने दोस्त आशुतोष के साथ बाइक पर पीजी लौट रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि आयुष सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे मनीपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आयुष जौनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी था और पिछले दो वर्षों से गुरुग्राम के सतगुरु एन्क्लेव स्थित एक पीजी में रहकर निजी कंपनी में काम कर रहा था। हादसे की सूचना उसके चचेरे भाई निशांत सिंह ने पुलिस को दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और राहगीरों तथा स्थानीय लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी मांगी है। यह हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जब सड़क पर वाहन कम होने के बावजूद तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग ने एक युवा जीवन को छीन लिया।
shubham