परांठे खाकर लौट रहे जीजा-साले की मौ*त, बंद कार को धक्का लगाते समय कैंटर ने कुचला

सोनीपत के बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास मुरथल से लौट रहे जीजा-साले की कैंटर से कुचलकर मौत हो गई। कार में बैठे तीन बच्चे सुरक्षित बच गए।

परांठे खाकर लौट रहे जीजा-साले की मौ*त, बंद कार को धक्का लगाते समय कैंटर ने कुचला

मुरथल से परांठे खाकर लौट रहे जीजा-साले की दर्दनाक हादसे में मौत, बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास कैंटर ने कुचला

➤ झटके लेकर बंद हुई कार को स्टार्ट करने के लिए धक्का लगा रहे थे विशाल और प्रतीक कुमार, तभी पीछे से आया तेज रफ्तार कैंटर

➤ कार में बैठे तीन बच्चे सुरक्षित बचे, हादसे के बाद कैंटर चालक फरार; पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की

नीली शर्ट में प्रतीक और महरून कलर शर्ट में विशाल है और दोनों को कैंटर ने कुचल दिया-फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

नीली शर्ट में प्रतीक और महरून कलर शर्ट में विशाल है और दोनों को कैंटर ने कुचल दिया-फाइल फोटो

हरियाणा के सोनीपत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों दिल्ली से परिवार के साथ मुरथल स्थित सुखदेव ढाबे पर परांठे खाने आए थे। देर रात घर लौटते समय पानीपत-दिल्ली मार्ग पर बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास उनकी कार में तकनीकी खराबी आ गई। कार झटके लेने के बाद बंद हो गई। उसे दोबारा स्टार्ट करने के लिए जीजा-साले नीचे उतरकर धक्का लगाने लगे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में बैठे तीन बच्चे सुरक्षित बच गए।

मृतकों की पहचान दिल्ली के बवाना स्थित अस्थल कॉलोनी निवासी विशाल और प्रतीक कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सोनीपत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

परिवार के साथ सुखदेव ढाबे पर परांठे खाने आए थे

दिल्ली के बवाना स्थित अस्थल कॉलोनी निवासी विकास ने बताया कि वह मंगलवार देर रात अपने तीन बच्चों, भाई विशाल और साले प्रतीक कुमार के साथ कार में सवार होकर मुरथल स्थित सुखदेव ढाबे पर परांठे खाने आए थे। सभी ने ढाबे पर खाना खाया और इसके बाद अपनी कार से दिल्ली स्थित घर लौटने लगे।

परिवार को अंदाजा नहीं था कि घर लौटते समय उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। पानीपत-दिल्ली मार्ग पर बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही उनकी कार में तकनीकी खराबी आ गई। कार झटके लेने लगी और आखिरकार बंद हो गई।

कार स्टार्ट करने के लिए नीचे उतरे जीजा-साले

विकास के मुताबिक, रात करीब 12 बजे कार बंद होने के बाद उसे दोबारा स्टार्ट करने के लिए विशाल और प्रतीक नीचे उतरे। दोनों कार को धक्का लगाने लगे, ताकि उसे आगे बढ़ाकर स्टार्ट किया जा सके।

उस समय विकास ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ था और कार स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा था। उसके तीनों बच्चे कार की पिछली सीट पर बैठे हुए थे। विशाल और प्रतीक ड्राइवर साइड की ओर से कार को धक्का लगा रहे थे।

धक्का लगाने के बाद दोनों कार के आगे की तरफ आए और विकास से पूछने लगे कि गाड़ी स्टार्ट हुई या नहीं। इसी दौरान पीछे से एक कैंटर आ गया। कार के पास ड्राइवर साइड में खड़े विशाल और प्रतीक उसकी चपेट में आ गए।

पीछे से आए कैंटर ने दोनों को कुचला, चालक फरार

प्रत्यक्ष घटनाक्रम के अनुसार, विशाल और प्रतीक कार के पास खड़े थे, तभी पीछे से आए कैंटर ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों बुरी तरह घायल हो गए। अचानक हुए हादसे से परिवार के लोग घबरा गए। कैंटर चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

हादसे में कार का शीशा भी टूट गया। इस दौरान कार में बैठे तीनों बच्चे सुरक्षित रहे। परिवार के सामने एक तरफ बच्चों की सुरक्षा थी, तो दूसरी तरफ विशाल और प्रतीक की गंभीर हालत ने सभी को परेशान कर दिया।

राहगीर की मदद से बुलाई एंबुलेंस, अस्पताल में मृत घोषित

हादसे के बाद परिवार ने एक राहगीर की मदद से एंबुलेंस बुलवाई। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल, सोनीपत पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विशाल और प्रतीक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। जिस परिवार के सदस्य कुछ देर पहले साथ बैठकर खाना खाकर घर लौट रहे थे, वहां अचानक दुख का माहौल बन गया। हादसे में तीन बच्चों के सुरक्षित बचने के बावजूद परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

चार भाइयों और तीन बहनों में छठे नंबर पर था विशाल

मृतक विशाल दिल्ली के बवाना स्थित अस्थल कॉलोनी का रहने वाला था। उसके परिवार में चार भाई और तीन बहनें हैं। विशाल भाई-बहनों में छठे नंबर पर था।

वहीं, प्रतीक कुमार के परिवार में उसके पीछे दो भाई और दो बहनें हैं। इस हादसे में दोनों की मौत से उनके परिवारों को गहरा सदमा लगा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस कर रही तलाश

पुलिस जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद फरार हुए चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।