बांग्लादेश को हराकर आज टीम इंडिया कर सकती है फाइनल का टिकट पक्का

एशिया कप 2025 सुपर-4 मुकाबले में भारत और बांग्लादेश आमने-सामने हैं। भारत ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल की राह आसान बनाई है। हार्दिक पंड्या टी-20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बनने का मौका भी पा सकते हैं।

बांग्लादेश को हराकर आज टीम इंडिया कर सकती है फाइनल का टिकट पक्का

➤ एशिया कप सुपर-4 में भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबला आज
➤ भारत ने पाकिस्तान को हराकर बनाई फाइनल की राह आसान
➤ बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 में भारत की टीम का शानदार रिकॉर्ड


एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड में आज भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। भारत ने सुपर-4 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था। आज जीत हासिल करने पर भारत की फाइनल में पहुंचने की राह आसान हो जाएगी। वहीं, बांग्लादेश ने सुपर-4 में अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था। अगर वे भारत को मात देने में सफल होते हैं तो फाइनल में उनकी उम्मीद भी काफी बढ़ जाएगी।

India's B Team Will Beat This Pakistan Team": Big Claim Ahead Of Asia Cup  Clash | Cricket News

टी-20 क्रिकेट में भारत की टीम बांग्लादेश पर काबू बनाए हुए है। दोनों टीमों के बीच अब तक 17 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने 16 मैच जीते हैं और बांग्लादेश को केवल एक जीत मिली है। बांग्लादेश ने भारत को आखिरी बार 2019 में दिल्ली में हराया था। दोनों टीमों की आखिरी भिड़ंत पिछले साल हैदराबाद में हुई थी, जिसमें भारत ने 133 रन से जीत दर्ज की थी।

भारतीय टीम आज यही प्लेइंग-11 के साथ उतर सकती है जो पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई थी। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करेंगे, संजू सैमसन मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे, जबकि जसप्रीत बुमराह टीम के इकलौते स्पेशलिस्ट फास्ट बॉलर होंगे। पेस बॉलिंग में हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे बुमराह का साथ देंगे। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं।

बांग्लादेश की टीम में शोरिफुल इस्लाम की जगह तंजिम हसन को मौका मिल सकता है। कप्तान लिटन दास पिछली मैच में पीठ में खिंचाव की शिकायत के बावजूद भारत के खिलाफ फिट होने की उम्मीद है।

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अगर आज चार विकेट लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन सकते हैं। वर्तमान में हार्दिक 97 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, वहीं अर्शदीप सिंह 100 विकेटों के साथ पहले स्थान पर हैं।

पॉसिबल प्लेइंग-11:

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

बांग्लादेश: सैफ हसन, तंजिद हसन, लिटन दास (कप्तान), तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, ज़ाकिर अली, मेहदी हसन, नासुम अहमद, तस्किन अहमद, तंजिम हसन, मुस्तफिजुर रहमान