Watch: AI इमेज में लौटे Moose Wala, फैंस ने बरसाया प्यार, ‘Barota’ धमाकेदार शुरुआत: 3 घंटे में 2.2M व्यूज

सिद्धू मूसेवाला का नया गीत Barota रिलीज होते ही धमाल। सिर्फ 3 घंटे में 2.2 मिलियन व्यूज और 7 लाख से अधिक लाइक्स। मौत के बाद 9वीं रिलीज पर फैंस भावुक।

Watch: AI इमेज में लौटे Moose Wala, फैंस ने बरसाया प्यार, ‘Barota’ धमाकेदार शुरुआत: 3 घंटे में 2.2M व्यूज

3 घंटे में 2 मिलियन व्यूज, 7 लाख से ज्यादा लाइक्स

मौत के बाद रिलीज हुआ सिद्धू का 9वां गीत ‘Barota’

AI इमेज के साथ दिखाई गई मूसेवाला की शानदार विज़ुअल स्टोरी


पंजाबी म्यूजिक के बादशाह सिद्धू मूसेवाला का नया गीत ‘Barota’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया। गाने ने रिलीज के पहले ही तीन घंटों में करीब 2.2 मिलियन व्यूज, 7 लाख से ज्यादा लाइक और 5 लाख से अधिक कमेंट्स हासिल कर लिए। यूट्यूब पर सिद्धू के ऑफिशियल चैनल से यह गीत रिलीज किया गया, जिसे देखकर फैंस फिर एक बार भावुक हो गए।

गाने में बंदूकों के साथ दिखे AI चित्रित सिद्धू मूसेवाला।

Barota की अवधि 4 मिनट 3 सेकेंड है। फैंस लगातार इस गीत को सुन रहे हैं और व्यूज तेज़ी से बढ़ रहे हैं। रिलीज के सिर्फ 10 मिनट में ही 2 लाख से अधिक लाइक मिलना सिद्धू के पागलपन भरे क्रेज का सबूत है।

गाना AI विज़ुअल्स के साथ तैयार किया गया है, जिसमें सिद्धू मूसेवाला को हथियारों के साथ दिखाया गया है। वीडियो के अंत में Behind The Scenes का हिस्सा भी शामिल किया गया है, जिसने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया। कई यूजर्स ने कमेंट कर लिखा— “देखना कहीं यूट्यूब क्रैश न हो जाए”

गीत के बोलों में पंजाबी युवाओं की ऊर्जा, प्रेम और रवैया खूबसूरती से दर्शाया गया है। सिद्धू ने इसमें फिर से दोनाली और पिस्टल का जिक्र किया है, हालांकि वीडियो में यह संदेश दिया गया है कि प्यार के कारण इनसे दूरी बनानी चाहिए।

यह सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद रिलीज होने वाली 9वीं रचना है। बता दें, 29 मई 2022 को मानसा जिले में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी मृत्यु के बाद भी फैंस में उनका क्रेज कम नहीं हुआ और आज भी उनके गीत रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं।