केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज गुरुग्राम में सड़क सुरक्षा प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करेंगे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज गुरुग्राम में सड़क सुरक्षा प्रोजेक्ट्स और आधुनिक ऑटोमोटिव तकनीकों की समीक्षा करेंगे। एंटी-ग्लेयर और स्मार्ट विजन सिस्टम पर विशेष फोकस रहेगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज गुरुग्राम में सड़क सुरक्षा प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करेंगे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज गुरुग्राम में सड़क सुरक्षा प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करेंगे

FIEM ग्लोबल इनोवेशन सेंटर में आधुनिक ऑटोमोटिव तकनीकों का लाइव डेमो होगा

एंटी-ग्लेयर और स्मार्ट विजन तकनीक से सड़क हादसे कम करने पर रहेगा फोकस

गुरुग्राम। देश में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और आधुनिक वाहन तकनीकों की समीक्षा के उद्देश्य से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को गुरुग्राम दौरे पर रहेंगे। उनका कार्यक्रम उद्योग विहार फेज-1 स्थित FIEM आरएंडडी एवं ग्लोबल इनोवेशन सेंटर में आयोजित किया गया है।

दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण करेंगे और यहां विकसित की जा रही अत्याधुनिक ऑटोमोटिव तकनीकों की जानकारी लेंगे। कंपनी के इंजीनियर और विशेषज्ञ उन्हें स्मार्ट सेंसर, एडवांस लाइटिंग सिस्टम और सड़क सुरक्षा उपकरणों का लाइव डेमो भी दिखाएंगे।

जानकारी के अनुसार, इस दौरे का मुख्य उद्देश्य देश में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नई तकनीकों की उपयोगिता का मूल्यांकन करना है। विशेष रूप से रात के समय होने वाले हादसों को रोकने के लिए विकसित की जा रही एंटी-ग्लेयर (चकाचौंध रोकने वाली) और स्मार्ट विजन तकनीकों पर फोकस रहेगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहले भी कई मंचों पर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जता चुके हैं। वे लगातार ऑटोमोबाइल कंपनियों और उद्योग जगत से अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा मानकों को अपनाने की अपील करते रहे हैं।

गुरुग्राम में उनके दौरे को लेकर ऑटो कंपोनेंट निर्माण उद्योग और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरे के बाद भारतीय वाहनों में कुछ नए सुरक्षा फीचर्स को अनिवार्य बनाने की दिशा में नीति स्तर पर चर्चा तेज हो सकती है।

कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।