इटली दौरे में मोदी-मेलोनी के ‘मेलोडी’ मोमेंट ने फिर बटोरी सुर्खियां, वायरल तस्वीरें देखें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की रोम में मुलाकात चर्चा में है। दोनों नेताओं ने साथ डिनर किया और कोलोसियम का दौरा किया।
रोम में पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की खास मुलाकात चर्चा में
कोलोसियम दौरे, डिनर और कार सफर की तस्वीरें हुईं वायरल
भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री Narendra Modi अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली की राजधानी Rome पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni और पीएम मोदी की मुलाकात इस बार सिर्फ कूटनीति तक सीमित नहीं रही, बल्कि दोनों नेताओं के बीच खास दोस्ताना अंदाज भी देखने को मिला।
रोम में दोनों नेताओं ने साथ में डिनर किया, कार में सफर किया और दुनिया की मशहूर ऐतिहासिक धरोहर Colosseum का दौरा भी किया। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
#WATCH | "Thank you for the gift", tweets Prime Minister of Italy, Giorgia Meloni
She says, "Prime Minister Modi brought as a gift, a very, very good toffee- Melody"
(Video Source: Giorgia Meloni/'X') pic.twitter.com/wbMALD723q — ANI (@ANI) May 20, 2026
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि रोम पहुंचने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ रात्रिभोज पर मिलने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए और भारत-इटली संबंधों को और मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की।
वहीं जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी के स्वागत की तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “Welcome to Rome, my friend!”। इसके बाद से सोशल मीडिया पर “मेलोडी” मोमेंट फिर चर्चा में आ गया।
यह पहली बार नहीं है जब दोनों नेताओं की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर वायरल हुई हो। इससे पहले साल 2023 में दुबई में आयोजित COP28 सम्मेलन के दौरान मेलोनी की “Good friends at COP28” सेल्फी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
इसके अलावा 2024 में इटली के अपुलिया में आयोजित G7 Summit के दौरान “Melodi team ki taraf se hello” वीडियो भी सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हुआ था।
विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, 2023 के बाद से पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के बीच यह आठवीं मुलाकात है। मार्च 2023 में मेलोनी की भारत यात्रा और G20 सम्मेलन में भागीदारी के बाद दोनों देशों के रिश्तों में नई मजबूती आई थी।
अब इस दौरे के दौरान दोनों नेता “संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-29” के तहत हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही रक्षा सहयोग, आतंकवाद की फंडिंग रोकने और नई तकनीकी साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
Akhil Mahajan