हरियाणा में सहकर्मी की मौत, झगड़े में बड़ा मामला एयर कंप्रेसर से हमला
गुरुग्राम में सहकर्मियों के बीच झगड़े के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
■ सहकर्मियों के झगड़े में युवक की मौत
■ एयर कंप्रेसर से हवा भरने का गंभीर आरोप
■ आरोपी फरार, पुलिस ने जांच शुरू की
गुरुग्राम के रामपुरा इलाके में दो सहकर्मियों के बीच हुए विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। आरोप है कि झगड़े के दौरान एक युवक ने गुस्से में आकर अपने साथी के साथ गंभीर और खतरनाक हरकत की, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान हरविंद्र के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला था और गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, हरविंद्र और आरोपी नरेश एक ही स्थान पर काम करते थे और इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
शिकायत के मुताबिक, विवाद के दौरान आरोपी ने कार्यस्थल पर मौजूद एयर कंप्रेसर का इस्तेमाल करते हुए हरविंद्र के साथ गंभीर हरकत की। इससे उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ गई और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दबाव के कारण पीड़ित के शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा, जो मौत का कारण बना। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
घटना की सूचना मिलते ही खेड़कीदौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना ने औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यस्थल पर सुरक्षा और व्यवहार को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
shubham