नोरा फतेह के "ओह मामा तेतेमा" पर डांस ने उड़ाए सबके होश, हरियाणा में 3 ग्रैंड शादी
हरियाणा में एक ही दिन तीन ग्रैंड शादियां हुईं। ओलिंपियन रवि दहिया ने बिना दहेज शादी की, कांडा परिवार की शादी में नोरा फतेही का डांस छाया, CM सैनी भी पहुंचे।
-
हरियाणा में एक ही दिन हुईं 3 ग्रैंड शादियां
-
ओलिंपियन रवि दहिया और रिचा ने लीं सात फेरे, बिना दहेज शादी
-
पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की शादी में नोरा फतेही का धमाकेदार डांस
हरियाणा में 30 नवंबर का दिन शादियों की भव्यता और चर्चाओं से भरा रहा। राज्य में एक साथ तीन ग्रैंड मैरिज हुईं, जिनमें दो राजनीतिक परिवार से और एक खेल जगत से जुड़ी थी। इन आयोजनों की शान खास मेहमानों, सितारों की मौजूदगी, शानदार व्यंजन और पारंपरिक रिवाजों ने बढ़ाई।
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी व ओलिंपिक मेडलिस्ट रवि दहिया ने सोनीपत के गांव नाहरी से बारात लेकर गांव बिलबिलान पहुंचकर रिचा के साथ विवाह किया। शादी की खास बात यह रही कि यह बिना दहेज की शादी थी। परिवार ने सगाई में सिर्फ चांदी का ₹1 का सिक्का लिया। रिचा पढ़ाई में उत्कृष्ट रही हैं और शादी की तैयारियों के बीच भी वह अपनी एमए ज्योग्राफी ऑनर्स की परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।
शादी का आयोजन तीन एकड़ में बनाए भव्य पंडाल में किया गया। बारातियों के स्वागत में देसी घी का चूरमा, कढ़ाई दूध और जलेबी परोसी गई। रिचा का परिवार शिक्षा को सर्वोच्च मानता है और पिता ने बेटी को पढ़ाई में पूरा साथ देने का संकल्प दोहराया।
वहीं पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा के बेटे शुभम ने गुरुग्राम के होटल में शादी की रस्में पूरी कीं। समारोह में कई राजनीतिक हस्तियां और फिल्मी सितारे शामिल हुए। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने स्टेज परफॉर्मेंस दी और "ओह मामा तेतेमा" जैसे गानों पर ठुमके लगाकर महफिल लूट ली।
तीसरी भव्य शादी हरियाणा विधानसभा डिप्टी स्पीकर एवं जींद विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के बेटे ऋषि और भिवानी के ज्वेलर्स राजेश तलवार की बेटी प्रियंका के बीच हुई। खास बात यह रही कि सगाई की रस्म सिर्फ एक नारियल और एक रुपये में पूरी की गई। शादी पंचकूला में संपन्न हुई, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शामिल हुए। प्रियंका दिल्ली में अपने परिवार का बिजनेस संभाल रही हैं जबकि ऋषि UPSC की तैयारी कर रहे हैं।
Author1