भूपेंद्र हुड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती; जानें क्या है हेल्थ अपडेट
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंगलवार देर शाम दिल्ली एम्स में भर्ती हुए। बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने रूटीन जांच की जानकारी दी
➤ हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिल्ली एम्स में भर्ती
➤ बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने बताया, रूटीन जांच के लिए कराया गया भर्ती
➤ बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मंगलवार देर शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें जांच के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनके जरूरी मेडिकल टेस्ट किए गए। इस संबंध में उनके बेटे और रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता को रूटीन जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि किसी अन्य परेशानी की बात नहीं है और बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।
बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने दी स्वास्थ्य की जानकारी
भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तबीयत को लेकर उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराने का उद्देश्य नियमित मेडिकल जांच कराना था। दीपेंद्र के मुताबिक, उनके पिता को किसी दूसरी तरह की परेशानी नहीं है। उम्मीद है कि बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
हुड्डा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, उनके बेटे ने रूटीन जांच की जानकारी देते हुए स्थिति स्पष्ट की है।
सोमवार को इंडिया ब्लॉक के आंदोलन में हुए थे शामिल
गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोमवार को नई दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की ओर से आयोजित आंदोलन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के सांसदों और विधायकों के साथ प्रदर्शन में भाग लिया था।
इस आंदोलन के दौरान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा की हाथ पकड़े हुए एक तस्वीर भी सामने आई थी। इसके दो दिन बाद मंगलवार देर शाम उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया।
Akhil Mahajan