44 साल के हुए अल्लू अर्जुन, संघर्ष से सुपरस्टार बनने की कहानी
अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन पर जानिए उनका संघर्ष, करियर और ‘पुष्पा’ से सुपरस्टार बनने की पूरी कहानी।
■ अल्लू अर्जुन का 44वां जन्मदिन, संघर्ष से सुपरस्टार तक का सफर
■ पहली फिल्म हिट के बाद भी लुक्स के कारण नहीं मिला काम
■ 18 साल बाद ‘पुष्पा’ ने बनाया पैन इंडिया स्टार
साउथ सिनेमा के पैन इंडिया सुपरस्टार Allu Arjun आज 44 साल के हो गए हैं। 8 अप्रैल 1982 को चेन्नई में जन्मे अल्लू अर्जुन का सफर जितना ग्लैमरस दिखता है, उतना आसान कभी नहीं रहा। फिल्मी परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा।अल्लू अर्जुन के पिता Allu Aravind जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर हैं, जबकि उनके दादा Allu Ramalingaiah ने 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। परिवार में सुपरस्टार Chiranjeevi उनके रिश्तेदार हैं और Ram Charan उनके कजिन हैं।
बचपन से ही फिल्मों का माहौल होने के बावजूद अल्लू अर्जुन का सपना एक्टर बनने का नहीं था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह कभी NASA में काम करना चाहते थे और पियानो टीचर या मार्शल आर्ट्स इंस्ट्रक्टर बनने का भी सोचते थे। लेकिन वक्त के साथ उनका झुकाव फिल्मों की ओर हो गया।उन्होंने महज 3 साल की उम्र में फिल्म विजेता से चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में करियर शुरू किया और बाद में 2003 में फिल्म Gangotri से बतौर हीरो डेब्यू किया। फिल्म सुपरहिट रही, लेकिन इसके बावजूद उन्हें काम नहीं मिला। वजह थी उनका लुक। उस समय इंडस्ट्री के एक वर्ग ने उन्हें ‘हीरो मटेरियल’ नहीं माना।
इस दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा था कि “मैं 0 से -100 पर पहुंच गया था।” इसी बीच उनकी मुलाकात डायरेक्टर Sukumar से हुई और फिल्म Arya ने उनकी किस्मत बदल दी। यह फिल्म सुपरहिट रही और उन्हें स्टार बना दिया।इसके बाद अल्लू अर्जुन ने बन्नी, हैप्पी, देसमुदुरु, परुगु और आर्या 2 जैसी फिल्मों से अपनी पहचान मजबूत की। 2014 में आई रेस गुर्रम उनकी पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी।
हालांकि असली पैन इंडिया पहचान उन्हें 2021 में आई Pushpa: The Rise से मिली। फिल्म में ‘पुष्पा राज’ का किरदार निभाकर उन्होंने देशभर में धूम मचा दी। इसके बाद 2024 में रिलीज हुई Pushpa 2: The Rule ने बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया।दिलचस्प बात यह है कि पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन पहली पसंद नहीं थे। पहले यह फिल्म Mahesh Babu को ऑफर की गई थी, लेकिन बाद में यह रोल अल्लू अर्जुन को मिला। इस किरदार के लिए उन्होंने करीब 2 साल तक मेहनत की और अपने लुक, बॉडी लैंग्वेज और बोलने के अंदाज पर काम किया।
पुष्पा 2 के एक खास सीन में साड़ी पहनने को लेकर भी वह पहले झिझक गए थे, लेकिन बाद में यही सीन फिल्म की सबसे बड़ी खासियत बन गया।अल्लू अर्जुन ने अपनी मेहनत के दम पर एक और इतिहास रचा, जब उन्हें 2023 में पुष्पा के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। वह यह अवॉर्ड जीतने वाले पहले तेलुगू एक्टर बने।आज अल्लू अर्जुन सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि एक ब्रांड बन चुके हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग देश ही नहीं, विदेशों में भी जबरदस्त है। उनका सफर इस बात का उदाहरण है कि असली पहचान मेहनत और धैर्य से बनती है, ना कि सिर्फ विरासत से।
shubham