TDI टस्कन सिटी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सफल, सैकड़ों लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

हरियाणा के टीडीआई (TDI) ने अपनी सीएसआर पहल के तहत नोबल हॉस्पिटल के सहयोग से टस्कन सिटी फेज-1 में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने लाभ लिया। टीडीआई के प्रबंध निदेशक अक्षय तनेजा ने इसे स्वास्थ्य को समाज की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कंपनी की सामाजिक प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

TDI टस्कन सिटी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सफल, सैकड़ों लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

➤ टी.डी.आई., नोबल हॉस्पिटल, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

➤वंचित वर्गों और बच्चों के लिए टस्कन सिटी में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध


टी.डी.आई. (TDI) ने अपनी सामाजिक दायित्व (CSR) पहल को आगे बढ़ाते हुए सेंट्रल पार्क, TDI टस्कन सिटी फेज-1 में एक भव्य और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण पहल में नोबल हॉस्पिटल ने सहयोग प्रदान किया। यह शिविर सैकड़ों लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का एक बड़ा मंच बना, जहाँ समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विशेष रूप से वंचित वर्गों और बच्चों को इस आयोजन से काफी लाभ पहुँचा।

टीडीआई के प्रबंध निदेशक अक्षय तनेजा ने इस अवसर पर स्वास्थ्य के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा कि, “स्वास्थ्य ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की पहलें टीडीआई की समाज के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में टीडीआई कुंडली के उपाध्यक्ष शरण भल्ला और टीडीआई मोहाली के उपाध्यक्ष उदय नंदा का सराहनीय योगदान रहा। वहीं, नोबल हॉस्पिटल की टीम, जिसमें प्रबंधक डॉ. मोहित सिंह, सीएसआर मैनेजर मनीष शर्मा, अशुतोष, विक्रम, अभिषेक, और मोहित शामिल थे, तथा संपूर्ण TDI टीम के उत्कृष्ट समन्वय के कारण यह आयोजन विशेष रूप से सफल रहा।

यह उल्लेखनीय है कि टीडीआई पहले भी समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। कंपनी ने पूर्व में 51 लाख रुपये की बाढ़ राहत सहायता, वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान शिविर, और अन्य कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जो समाज के प्रति उसके सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रमाणित करते हैं।