करनाल में डेरे पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

करनाल के ओगंद गांव में डेरे पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक ने गोली चलाई और दूसरे ने वारदात से पहले रेकी की थी।

करनाल में डेरे पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

करनाल के ओगंद गांव में डेरे पर फायरिंग के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

➤ वंश ने चलाई थीं गोलियां, दीक्षांत ने वारदात से पहले की थी डेरे की रेकी

➤ पुलिस ने स्प्लेंडर बाइक और सिम सहित आईफोन किया बरामद, दोनों जेल भेजे

करनाल के निसिंग थाना क्षेत्र के गांव ओगंद में पुरानी रंजिश के चलते डेरे के गेट पर फायरिंग करने के मामले में सीआईए-1 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात 18 अक्टूबर की रात हुई थी। मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने डेरे के गेट पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस जांच में सामने आया कि वंश उर्फ गुल्लू ने फायरिंग की थी, जबकि दीक्षांत उर्फ दीक्षू ने वारदात से पहले शिकायतकर्ता प्रताप सिंह के डेरे की रेकी की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और सिम सहित एक आईफोन बरामद किया है।

गुप्त सूचना पर सीआईए-1 की टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ा

सीआईए-1 के इंचार्ज निरीक्षक संदीप सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीक्षांत उर्फ दीक्षू पुत्र सतीश कुमार निवासी गांव बम्बरेहड़ी, थाना मुनक और वंश उर्फ गुल्लू पुत्र देवेंद्र निवासी गांव पुंडरी, थाना घरौंडा के रूप में हुई है। दोनों करनाल जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर की रात गांव ओगंद स्थित डेरे के गेट पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने फायरिंग की थी। जांच के दौरान भूमिका स्पष्ट हुई कि वंश ने डेरे के गेट पर गोलियां चलाई थीं, जबकि दीक्षांत ने वारदात से पहले डेरे की रेकी कर शिकायतकर्ता प्रताप सिंह के डेरे की जानकारी जुटाई थी।

19 अक्टूबर को निसिंग थाने में दर्ज हुआ था केस

शिकायतकर्ता प्रताप सिंह की शिकायत पर 19 अक्टूबर 2026 को थाना निसिंग में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1बी)ए-54-59 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने नियमानुसार उन्हें गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल आरसी सहित बरामद की गई। इसके अलावा दीक्षांत के पास से एप्पल कंपनी का आईफोन मोबाइल फोन सिम सहित मिला है।

अदालत के आदेश पर दोनों आरोपियों को जिला जेल भेजा

पुलिस अधीक्षक करनाल करन गोयल के दिशा-निर्देशन में जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए-1 की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है।