जींद के पिंडारा गांव में परिवार पर फायरिंग महिला पर गलत नजर के विवाद में हुआ हमला

जींद के पांडू पिंडारा गांव में महिला पर गलत नजर के विवाद में परिवार पर गंडासे और गोलियों से हमला किया गया। पुलिस को मौके से 15 खोल और एक जिंदा कारतूस मिला, कई आरोपियों पर केस दर्ज।

जींद के पिंडारा गांव में परिवार पर फायरिंग  महिला पर गलत नजर के विवाद में हुआ हमला

पिंडारा गांव में परिवार पर गंडासे और गोलियों से हमला, कई राउंड फायरिंग
महिला पर गलत नजर के विरोध से शुरू हुआ विवाद, रात में बुलाकर की वारदात
पुलिस को मौके से 15 गोलियों के खोल और एक जिंदा कारतूस मिला


हरियाणा के जींद जिले के पांडू पिंडारा गांव में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। महिला पर गलत नजर रखने को लेकर शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।हमलावरों ने सिर्फ घर में घुसकर गंडासे से वार किया, बल्कि गलियों और छतों से अंधाधुंध फायरिंग कर गांव में दहशत फैला दी।पीड़ित बलवान के अनुसार, गांव का ही मनजीत उनकी बहू पर गलत नजर रखता था। इसका विरोध करने पर 15 मार्च को दोनों पक्षों में बहस हुई थी, जिसके बाद से रंजिश चल रही थी।रात करीब 10 बजे आरोपी पक्ष ने बातचीत के बहाने बलवान को घर से बाहर बुलाया। जैसे ही वह और उसकी पत्नी बाहर आए, आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ गया।

इसी दौरान आरोपी मनजीत गंडासा लेकर आया और बलवान पर हमला कर दिया। बचाव में वार उसके अपने भाई को लग गया, जिससे आरोपी और उग्र हो गए।

इसके बाद 5-6 अन्य युवक भी मौके पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दीजान बचाने के लिए बलवान छत पर भागा, जहां से उसके परिजनों ने ईंट-पत्थर फेंककर अपना बचाव किया।हमलावर पास के मकान की छत पर चढ़ गए और वहां से नीचे खड़े परिवार ग्रामीणों पर कई राउंड फायर किए। इस दौरान आरोपी पक्ष की महिलाएं भी डंडे लेकर पहुंचीं और धमकियां देने लगीं।पूरे घटनाक्रम ने गांव में भय और तनाव का माहौल पैदा कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

जांच के दौरान पुलिस को 14 खाली खोल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं।पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी मनजीत, महेंद्र, सुरेंद्र, किताबो और अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।