ITBP जवान की हार्टअटैक से मौ*त

पंचकूला में ITBP जवान अजय की हार्टअटैक से मौत हो गई। मंदिर जाते समय वह अचानक गिर पड़ा। प्रमोशन और ट्रांसफर से पहले ही जीवन समाप्त हो गया।

ITBP जवान की हार्टअटैक से मौ*त

पंचकूला में ITBP जवान की हार्टअटैक से मौत
मंदिर जाते समय अचानक गिरा, मौके पर ही तोड़ा दम
प्रमोशन और ट्रांसफर से पहले छिना जीवन, परिवार पर टूटा दुख


हरियाणा के पंचकूला में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान अजय की हार्टअटैक से मौत हो गई। रविवार देर शाम वह भानू स्थित ITBP सेंटर के मंदिर में जा रहा था, तभी अचानक गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी जान चली गई।

इस घटना के बाद ITBP भानू सेंटर में शोक की लहर दौड़ गई और साथी जवानों में गहरा दुख देखा गया।

प्रमोशन से पहले ही थम गई सांसें

अजय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के किरावली तहसील के बामन गांव का रहने वाला था। वह पिछले 3 साल से पंचकूला के भानू सेंटर में तैनात था

अजय ने साल 2010 में ITBP में कांस्टेबल के पद पर भर्ती होकर करीब 16 साल की सेवा दी थी। उसे जल्द ही हवलदार पद पर प्रमोशन मिलना था और साथ ही उसका ट्रांसफर भी होने वाला था, लेकिन इससे पहले ही उसका निधन हो गया।

2 बच्चों का पिता, परिवार पर टूटा दुख

अजय अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। उसका बड़ा बेटा करीब 12 साल का है।

परिवार में मातम का माहौल है और अचानक हुई मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है

स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद निभाई ड्यूटी

जानकारी के अनुसार, अजय ग्लेशियर में तैनाती के दौरान ग्लूकोमा जैसी आंखों की गंभीर बीमारी से भी ग्रस्त हो गया था

इसके बावजूद उसने अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से निभाई और सेवा जारी रखी।

अंतिम संस्कार आज गांव में

अजय का पार्थिव शरीर सोमवार देर रात उसके पैतृक गांव पहुंचेगा, जहां मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा

अजय का बड़ा भाई भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में सेवारत है

ITBP अधिकारियों और साथी जवानों ने जवान की असमय मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है