सितंबर अंत में बढ़ा डेंगू-वायरल का खतरा,इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

सितंबर के अंत में वायरल और डेंगू का खतरा बढ़ सकता है। जानें इम्यूनिटी मजबूत रखने के घरेलू उपाय, पौष्टिक डाइट, हाइड्रेशन और जरूरी सावधानियां।

सितंबर अंत में बढ़ा डेंगू-वायरल का खतरा,इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

सितंबर अंत में वायरल और डेंगू का खतरा बढ़ा, इम्यूनिटी मजबूत रखने पर जोर
गिलोय-तुलसी का काढ़ा, विटामिन C वाले फल और पौष्टिक खाना अपनाने की सलाह
पानी की कमी से बचें, डेंगू के लक्षण दिखने पर खुद से दवा न लेकर डॉक्टर से मिलें

सितंबर के आखिर में मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है। कभी धूप, कभी बारिश और उमस के कारण वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और डेंगू के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। इस दौरान मच्छरों की संख्या भी ज्यादा रहती है, जिससे डेंगू का खतरा बना रहता है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों, बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण का असर जल्दी दिख सकता है।

ऐसे में सिर्फ दवा पर निर्भर रहने की बजाय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत रखना जरूरी है। खान-पान में सुधार, पर्याप्त पानी पीना, नींद पूरी करना और कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर वायरल और डेंगू से बचाव की तैयारी की जा सकती है। हालांकि, बुखार तेज होने या लक्षण बढ़ने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

गिलोय और तुलसी का काढ़ा इम्यूनिटी के लिए घरेलू विकल्प

tips to boost your immunity naturally at home in hindi apni immunity kaise boost kare

सितंबर में वायरल से बचाव के लिए गिलोय और तुलसी का काढ़ा घरेलू उपाय के तौर पर लिया जा सकता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में 5-6 तुलसी के पत्ते, छोटा टुकड़ा गिलोय, थोड़ा अदरक और 2-3 काली मिर्च डालकर 5 मिनट तक उबालें।

जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर गुनगुना पिएं। दिन में एक बार ही पर्याप्त बताया गया है। ज्यादा काढ़ा पीने से पेट में गर्मी हो सकती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में लेने की सलाह दी गई है।

रोजाना डाइट में शामिल करें विटामिन C वाले फल

tips to boost your immunity naturally at home in hindi apni immunity kaise boost kare

विटामिन C शरीर की इम्यूनिटी के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। आंवला, संतरा, मौसंबी, नींबू और कीवी में विटामिन C भरपूर होता है। रोज सुबह एक आंवला या एक संतरा खाने से शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिल सकती है।

फलों को जूस की बजाय सीधे खाना ज्यादा फायदेमंद बताया गया है, क्योंकि इससे शरीर को फाइबर भी मिलता है।

हल्दी वाला दूध और पौष्टिक खाना रखें डाइट का हिस्सा

tips to boost your immunity naturally at home in hindi apni immunity kaise boost kare

रात में सोने से पहले हल्दी वाला गुनगुना दूध पीने की सलाह दी गई है। हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो इम्यूनिटी को सपोर्ट करता है। इसके साथ खाने में दाल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, अंडा और दही शामिल करें।

वहीं, ज्यादा तेल, मसाला और बाहर का जंक फूड अवॉइड करने की सलाह दी गई है, क्योंकि इससे पाचन बिगड़ सकता है और इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है।

वायरल और डेंगू के दौरान पानी की कमी से बचना जरूरी

tips to boost your immunity naturally at home in hindi apni immunity kaise boost kare

वायरल और डेंगू में शरीर में पानी की कमी बहुत जल्दी हो सकती है। इसलिए दिन में 7-8 गिलास सादा पानी जरूर पीने की सलाह दी गई है। इसके साथ नारियल पानी, नींबू पानी, सत्तू या घर की दाल का पानी भी लिया जा सकता है।

कोल्ड ड्रिंक और ज्यादा चाय-कॉफी से बचने की सलाह दी गई है। सही हाइड्रेशन से थकान कम होती है और शरीर टॉक्सिन बाहर निकाल पाता है।

डेंगू से बचने के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें

डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। इसलिए कूलर, गमले और टंकी में पानी जमा न होने दें। दिन में पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। शाम के समय मच्छरदानी, रिपेलेंट क्रीम या ऑल-आउट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

अगर 2 दिन से ज्यादा तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, बदन में दर्द या शरीर पर लाल निशान दिखाई दें तो खुद से दवा न लें। ऐसे लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलकर प्लेटलेट जांच कराने की सलाह दी गई है।