सुहागरात के आस में बैठे दूल्‍हा को इंकार, दूल्‍हन बोली प्रेमी के साथ ही रहूंगी , सास ने जड़े थप्‍पड़ और मामला पंचायत तक पहुंचा ....

दुल्हन ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। प्रेमी के साथ रहने की जिद पर पंचायत बुलाई गई, जहां सास द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया। बाद में दोनों पक्षों ने अलग रहने का फैसला किया।

सुहागरात के आस में बैठे दूल्‍हा को इंकार, दूल्‍हन बोली  प्रेमी के साथ ही रहूंगी , सास ने जड़े थप्‍पड़ और मामला पंचायत तक पहुंचा ....

सुहागरात पर दुल्हन ने पति संग रहने से किया इनकार
प्रेमी के साथ रहने की जिद, पंचायत में बढ़ा विवाद
समझाने के दौरान सास ने जड़े तीन थप्पड़, वीडियो वायरल


उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक शादी उस वक्त विवाद और चर्चा का विषय बन गई, जब दुल्हन ने सुहागरात पर पति के कमरे में जाने से इनकार कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि पंचायत बुलाई गई, समझाइश का दौर चला, लेकिन हालात तब बिगड़ गए जब सास ने आपा खोते हुए दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला और तूल पकड़ गया।

जानकारी के मुताबिक हमीर कस्बे के रामबाग निवासी लालदीवान के बेटे धर्म कुशवाहा (26) की शादी राठ कोतवाली क्षेत्र की एक युवती से 21 फरवरी को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। 22 फरवरी को दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची। रात में जब परिवार वाले उसे पति के कमरे में ले जाने लगे तो उसने अंदर जाने से इनकार कर दिया। परिजनों के समझाने पर वह कमरे में तो गई, लेकिन पति को छूने से साफ मना कर दिया।

जब परिवार ने कारण पूछा तो दुल्हन ने स्पष्ट कहा कि वह किसी अन्य युवक से प्रेम करती है और उसी के साथ जीवन बिताना चाहती है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी शादी जबरन कराई गई है। दुल्हन ने अपने प्रेमी, जो गोहांड क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है, के साथ रहने की इच्छा जताई।

मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों की पंचायत बैठी। समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। इसी दौरान बातचीत के बीच सास ने गुस्से में दुल्हन को तीन थप्पड़ जड़ दिए। 72 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिलाएं दुल्हन को समझाती दिख रही हैं और इसी दौरान थप्पड़ मारने की घटना होती है। वीडियो में दुल्हन रोते हुए विरोध करती नजर आ रही है।

परिस्थिति बिगड़ने पर दोनों पक्ष थाने पहुंचे। कोतवाली में भी समझौते की कोशिशें हुईं। अंततः 23 फरवरी को दोनों पक्षों की सहमति से दूल्हा-दुल्हन ने अलग-अलग रहने का निर्णय लिया। फिलहाल युवती अपने मायके में रह रही है।

कोतवाली प्रभारी राकेश ने बताया कि किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। आपसी सहमति से मामला समाप्त कर दिया गया है। परिवार अब कानूनी प्रक्रिया के तहत औपचारिक अलगाव की तैयारी कर रहे हैं।

यह घटना एक बार फिर सामाजिक दबाव, पारिवारिक अपेक्षाओं और व्यक्तिगत इच्छाओं के टकराव को उजागर करती है।