ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने गर्लफ्रेंड की हत्या की

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में ब्लैकमेलिंग से परेशान एक शादीशुदा युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने गर्लफ्रेंड की हत्या की

फरीदाबाद में ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने गर्लफ्रेंड की हत्या की

शराब पीने के बाद पैसों को लेकर हुआ था दोनों में झगड़ा

शादीशुदा आरोपी ने सिर पर ईंट मारकर की हत्या, क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया


हरियाणा के फरीदाबाद में ब्लैकमेलिंग से परेशान एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। मामला बल्लभगढ़ इलाके का है, जहां 22 अप्रैल को एक महिला का शव बरामद हुआ था। अब क्राइम ब्रांच की जांच में पूरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की पहचान फिरोजा उर्फ आरती (44) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी और पिछले करीब 25 साल से फरीदाबाद में रह रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक वीरू शादीशुदा है और सेक्टर-24 स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है।

ACP वरुण दहिया ने बताया कि वर्ष 2000 में आरती ने बुलंदशहर निवासी मुकेश से कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन करीब 14-15 साल बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद वह सन्नी नाम के युवक के संपर्क में आई और उसके साथ रहने लगी। सन्नी की मौत के बाद वह उसके भाई राकेश के संपर्क में आई, लेकिन कुछ समय बाद राकेश की भी बीमारी से मौत हो गई।

इसके बाद आरती का संपर्क सन्नी और राकेश के भाई वीरू से हुआ। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। पुलिस जांच में सामने आया कि बाद में आरती, वीरू को उनके संबंधों का हवाला देकर ब्लैकमेल करने लगी और उससे लगातार पैसों की मांग करती थी। आरोपी कई बार उसे पैसे दे चुका था, लेकिन लगातार दबाव से परेशान था।

पुलिस के अनुसार 21-22 अप्रैल की रात दोनों बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी के पास मिले थे। वहां दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान आरती ने एक बार फिर पैसे मांगने शुरू कर दिए। पैसों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

गुस्से में आकर वीरू ने पास पड़ी ईंट उठाकर आरती के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था।

क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच के बाद 1 मई की सुबह आरोपी वीरू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस वारदात में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।