दीदी विद्यावती की पुण्यतिथि पर गांधी स्मारक निधि, आश्रम पट्टी कल्याणा में श्रद्धांजलि सभा
गांधी स्मारक निधि, आश्रम पट्टी कल्याणा में दीदी विद्यावती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। हवन यज्ञ और पुष्पांजलि के माध्यम से उनके समाजिक योगदान और जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।
➤ दीदी विद्यावती की पुण्यतिथि पर गांधी स्मारक निधि, आश्रम पट्टी कल्याणा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
➤ हवन यज्ञ और पुष्पांजलि के माध्यम से पुण्यात्मा का स्मरण, जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश
➤ समाज सेवा और आश्रम विकास में उनके योगदान को याद कर कार्यकर्ताओं ने आदर्श जीवन अपनाने की प्रेरणा ली
समालखा,अशोक शर्मा
गांधी स्मारक निधि, आश्रम पट्टी कल्याणा में शुक्रवार को दीदी विद्यावती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी महानुभावों ने दीदी के योगदान और जीवन को याद किया। सभा का शुभारंभ हवन यज्ञ से हुआ, जिसमें पुण्यात्मा का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
दीदी विद्यावती का जीवन और योगदान
संस्था की न्यासी हेमलता रावत ने दीदी विद्यावती के जीवन संस्मरण साझा किए और बताया कि उनका जीवन समाजिक कार्यों और महिलाओं के पुनर्वास के लिए समर्पित रहा। देश विभाजन के समय उन्होंने महिलाओं और उनके परिवारों को सुरक्षित जगह पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आश्रम को हराभरा बनाने और कार्यकर्ताओं का ध्यान रखने में भी उनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।
गांधी विचार और आदर्श जीवन
सचिव आनंद कुमार शरण ने कहा कि दीदी विद्यावती आजीवन गांधी विचारों में आस्था रखकर उनके द्वारा चलाए गए रचनात्मक कार्यों में सक्रिय रही। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें समाजिक कार्यों में योगदान देना चाहिए और अपने जीवन को सरल और आदर्श बनाना चाहिए।
उपस्थित सदस्य और साधक
इस अवसर पर अजय कुमार, डॉ. संदीप जैन, डॉ. रुपाली जैन, सुनीता शर्मा, गिरिराज, सोनू, योगेन्द्र यादव, प्रसन्न कुमार, राजेश, राहुल, बिमलेश, सोनिया, मोनिका, विकास, उमेद सिंह, सोना सहित स्वास्थ लाभ के लिए आए हुए साधक और साधिकाएं मौजूद रहे। सभी ने मिलकर दीदी विद्यावती के कार्यों और आदर्श जीवन को याद किया।