रोजमर्रा की ये आदतें धीरे-धीरे खराब कर रही आपका पाचन तंत्र

देर रात खाना, कम पानी पीना और प्रोसेस्ड फूड जैसी आदतें धीरे-धीरे पाचन तंत्र को कमजोर बना रही हैं। जानिए गट हेल्थ खराब होने की बड़ी वजहें।

रोजमर्रा की ये आदतें धीरे-धीरे खराब कर रही आपका पाचन तंत्र

गलत खानपान और लाइफस्टाइल धीरे-धीरे बिगाड़ रही गट हेल्थ

देर रात खाना, पानी कम पीना और प्रोसेस्ड फूड सबसे बड़ी वजह

लंबे समय तक लापरवाही से गैस, कब्ज और IBS जैसी बीमारियों का खतरा

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत से ज्यादा काम और रूटीन पर ध्यान देने लगे हैं। इसका सबसे बड़ा असर हमारे पाचन तंत्र यानी गट हेल्थ पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी गलत आदतें धीरे-धीरे पेट को कमजोर बना देती हैं, जिससे गैस, कब्ज, एसिडिटी और IBS जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

दरअसल हमारा पाचन तंत्र शरीर को ऊर्जा और जरूरी पोषक तत्व देने का काम करता है। लेकिन जब खानपान और दिनचर्या बिगड़ जाती है तो यही सिस्टम प्रभावित होने लगता है। शुरुआत में समस्या मामूली लगती है, लेकिन लंबे समय तक लापरवाही गंभीर बीमारियों का रूप ले सकती है।

these habits can ruin your gut health in aadton ki vajah se pet kharab hota hai

देर रात खाना खाने की आदत सबसे ज्यादा नुकसानदायक मानी जा रही है। रात 9 बजे के बाद शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा होने लगता है। ऐसे में देर से खाया गया भोजन सही तरीके से पच नहीं पाता। इससे पेट में गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी और सीने में जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। लगातार ऐसा करने से वजन बढ़ने और नींद खराब होने का खतरा भी रहता है।

इसके अलावा समय पर खाना न खाना भी पेट के लिए नुकसानदायक है। जब लोग बार-बार खाना छोड़ते हैं या मील स्किप करते हैं तो पेट में बनने वाला एसिड शरीर को नुकसान पहुंचाने लगता है। इससे पेट दर्द, गैस और पाचन संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। लंबे समय तक यह आदत IBS जैसी बीमारी का कारण बन सकती है।

these habits can ruin your gut health in aadton ki vajah se pet kharab hota hai

विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड खाना भी गट हेल्थ को बुरी तरह प्रभावित करता है। चिप्स, नूडल्स, बिस्कुट और फास्ट फूड में मौजूद प्रिजर्वेटिव आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे शरीर की इम्युनिटी कमजोर हो सकती है और मोटापा व मेटाबॉलिक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

these habits can ruin your gut health in aadton ki vajah se pet kharab hota hai

कम पानी पीना भी पेट खराब होने की बड़ी वजह है। शरीर में पानी की कमी होने पर आंतों में सूखापन बढ़ जाता है और कब्ज की समस्या होने लगती है। लगातार कब्ज रहने पर बवासीर और फिशर जैसी तकलीफें भी हो सकती हैं।

these habits can ruin your gut health in aadton ki vajah se pet kharab hota hai

डाइट में फाइबर की कमी भी पाचन तंत्र को कमजोर करती है। अगर भोजन में हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज कम हों तो पेट की सफाई ठीक से नहीं हो पाती। इससे मल सख्त हो जाता है और कब्ज व पेट दर्द की समस्या बढ़ने लगती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि सही समय पर भोजन, पर्याप्त पानी, फाइबर युक्त डाइट और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाकर पाचन तंत्र को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।