चाय या कॉफी नहीं बल्कि पेट्रोल पीती है ये लड़की...

कनाडा की शैनन नाम की लड़की पेट्रोल पीती है, सुबह उठते ही इसे चाहिए। डॉक्टरों ने इसे गंभीर चेतावनी देते हुए पिका नामक मेडिकल कंडीशन बताया।

चाय या कॉफी नहीं बल्कि पेट्रोल पीती है ये लड़की...
  • कनाडा की शैनन नाम की लड़की को पेट्रोल पीने की लत है
  • सुबह उठते ही उसे पेट्रोल चाहिए, ना मिलने पर बेचैनी और घबराहट होती है
  • डॉक्टर्स और मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे गंभीर मेडिकल कंडीशन (पिका) मानते हैं

कनाडा की रहने वाली शैनन ने अपने अजीब और खतरनाक शौक से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वह सुबह उठते ही चाय या कॉफी नहीं बल्कि पेट्रोल पीती है। अगर उस समय पेट्रोल नहीं मिलता तो उसे बेचैनी होने लगती है।

शैनन को शुरुआत में केवल पेट्रोल की खुशबू पसंद थी। धीरे-धीरे यह शौक लत में बदल गया, और अब वह दिनभर पेट्रोल की चुस्कियां लेती रहती है। वह बताती हैं कि पेट्रोल पीते समय जीभ पर झुनझुनी और गले में तेज जलन होती है, फिर भी वह खुद को रोक नहीं पाती।

दिनभर पेट्रोल की खपत शैनन की जिंदगी को प्रभावित कर रही है। परिवार वाले उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह छिपकर पेट्रोल पी जाती है। सोशल मीडिया पर यह मामला वायरल हो चुका है और यूजर्स इस अजीब लत पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

डॉक्टर्स की चेतावनी: पेट्रोल एक जहरीला केमिकल है। लगातार सेवन से फेफड़े, लिवर, किडनी और दिमाग प्रभावित हो सकते हैं। सांस लेने में परेशानी और नर्वस सिस्टम से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं।

मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह केवल लत नहीं बल्कि पिका नामक मेडिकल कंडीशन हो सकती है। इसमें इंसान मिट्टी, पेंट या पेट्रोल जैसी चीजें खाने-पीने की इच्छा महसूस करता है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होती हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस मामले पर मजेदार कमेंट्स दिए हैं, जैसे “चाय के बिना परेशान होते हैं, यहां मैडम पेट्रोल के बिना नहीं रह पा रही।” कुछ ने इसे गंभीर मामला बताते हुए इलाज की जरूरत पर जोर दिया।