SUV ने ऑटो को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौ*त
यमुनानगर के छप्पर में तेज रफ्तार टाटा सफारी ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो पलट गया और SUV खदान में जा गिरी। हादसे में चालक कन्हैया लाल की मौत हुई।
छप्पर में PWD रेस्ट हाउस के सामने तेज रफ्तार SUV ने ऑटो को पीछे से मारी टक्कर
➤ टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराकर पलटा ऑटो, टाटा सफारी सड़क से नीचे खदान में गिरी
➤ अस्पताल में इलाज के दौरान ऑटो चालक कन्हैया लाल ने तोड़ा दम, पुलिस ने केस दर्ज किया
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर जिले के छप्पर क्षेत्र में तेज रफ्तार टाटा सफारी ने आगे चल रहे ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा PWD रेस्ट हाउस के सामने हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जबकि टाटा सफारी सड़क से नीचे खदान में जा गिरी।
हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और शरीर पर कई जगह चोटें आईं। मौके पर बेहोश हुए चालक को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कन्हैया लाल पुत्र रामबक्श, निवासी अंबेडकर भवन, यमुनानगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत के आधार पर टाटा सफारी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोटरसाइकिल से गांव लौट रहा था प्रत्यक्षदर्शी, सामने हुआ हादसा
गांव काठवाला निवासी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। वह मुस्तफाबाद अनाज मंडी से मोटरसाइकिल पर अपने गांव लौट रहा था।
परमजीत सिंह के अनुसार, जब वह छप्पर में PWD रेस्ट हाउस के सामने पहुंचा तो उसके आगे एक ऑटो चल रहा था। इसी दौरान पीछे से सफेद रंग की टाटा सफारी तेज रफ्तार से आई और ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही ऑटो सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर पलट गया। वहीं, टाटा सफारी सड़क से नीचे खदान में जा गिरी। हादसे के बाद ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, बाद में हुई मृतक की पहचान
हादसे के बाद घायल ऑटो चालक को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया गया। शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में पुलिस को अस्पताल से उसकी मौत की सूचना मिली।
इसके बाद मृतक की पहचान कन्हैया लाल पुत्र रामबक्श, निवासी अंबेडकर भवन, यमुनानगर के रूप में हुई। हादसे में ऑटो चालक की मौत से परिवार में शोक छा गया।
टाटा सफारी चालक के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
थाना छप्पर प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत के आधार पर टाटा सफारी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने कन्हैया लाल के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
Akhil Mahajan