फरीदाबाद में रिटायर्ड SI के घर तीन राउंड फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो बदमाश

फरीदाबाद के नगला एनक्लेव पार्ट-2 में रिटायर्ड SI सुरजीत बैंसला के घर बुलेट बाइक सवार दो बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

फरीदाबाद में रिटायर्ड SI के घर तीन राउंड फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो बदमाश

नगला एनक्लेव पार्ट-2 में रात करीब 2 बजे बुलेट बाइक सवार बदमाशों ने चलाईं तीन गोलियां

➤ फायरिंग से मकान का शीशा टूटा, दीवार पर भी लगी गोली; वारदात के समय घर में सो रहा था परिवार

➤ पुलिस ने केस दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर शुरू की जांच, हमलावरों की पहचान और वजह का पता लगाने में जुटी

फरीदाबाद में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर तीन राउंड फायरिंग करते हुए बदमाश। - Dainik Bhaskar

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित नगला एनक्लेव पार्ट-2 में देर रात हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर दो बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की। वारदात रात करीब 2 बजे हुई, जब परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। बुलेट बाइक पर आए हमलावर मकान पर गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। फायरिंग में घर का शीशा टूट गया, जबकि एक गोली दीवार पर लगी। तीसरी गोली हवा में चलाई गई। पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़ित रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर सुरजीत बैंसला ने हमलावरों को पहचानने से इनकार किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब CCTV फुटेज के जरिए दोनों आरोपियों की पहचान करने और फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में रिटायर्ड SI के घर के बाहर पहुंचे बदमाश व निकाली पिस्तौल।

पड़ोसी ने दी गोली चलने की सूचना, CCTV देखने पर सामने आई वारदात

नगला एनक्लेव पार्ट-2 निवासी सुरजीत बैंसला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ इसी मकान में रहते हैं। जिस समय घर पर फायरिंग हुई, उस वक्त परिवार के सभी सदस्य अंदर सो रहे थे। उन्हें घटना की जानकारी एक पड़ोसी ने आकर दी। पड़ोसी ने बताया कि उनके घर पर गोलियां चलाई गई हैं।

इसके बाद सुरजीत बैंसला ने घर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक की। फुटेज में दो युवक मकान के बाहर पहुंचते और फायरिंग करते दिखाई दिए। पीड़ित के मुताबिक, वह गोली चलाने वालों में से किसी को नहीं जानते।रिटायर्ड SI के मकान की दीवार पर लगी गोलियों के निशान।

बुलेट बाइक पर आए थे दोनों युवक, चेहरे भी नहीं ढके थे

CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि रात करीब 2 बजे दोनों युवक बुलेट बाइक पर सवार होकर रिटायर्ड SI के घर के बाहर पहुंचे। दोनों ने अपने चेहरे नहीं ढके हुए थे। मकान के पास पहुंचने के बाद उन्होंने तीन राउंड फायर किए और फिर बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए।

फायरिंग के कारण मकान का शीशा टूट गया और एक गोली दीवार पर लगी। तीसरी गोली हवा में चलाई गई। घटना के समय परिवार घर के अंदर मौजूद था। पुलिस अब फुटेज में दिखाई दे रहे दोनों युवकों की पहचान करने में जुटी है।

सीसीटीवी फुटेज में रिटायर्ड SI के घर के बाहर गोली चलाते हुए दोनों बदमाश।

शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस, फायरिंग की वजह की जांच जारी

मामले में सारण थाना प्रभारी हुक्म सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच कर रही है।

हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर सुरजीत बैंसला मामले की जानकारी देते हुए।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घर पर फायरिंग करने वाले दोनों युवक कौन थे और उन्होंने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया। फिलहाल आरोपियों की पहचान और फायरिंग के कारणों का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।