अंडरगारमेंट्स में मिला युवती की लाश ,गले में मंगलसूत्र और पैरों में मिली पाजेब, माथे पर चोट के निशान, ह*त्या की आशंका

यमुनानगर में पंचकूला-सहारनपुर हाईवे किनारे पानी की डोल में 30 से 32 वर्षीय युवती का शव मिला। माथे पर चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई गई।

अंडरगारमेंट्स में मिला युवती  की लाश ,गले में मंगलसूत्र और पैरों में मिली पाजेब, माथे पर चोट के निशान, ह*त्या की आशंका

यमुनानगर में पंचकूला-सहारनपुर हाईवे किनारे पानी की डोल में 30 से 32 वर्षीय युवती का शव मिला

युवती के माथे पर चोट का निशान, हत्या के बाद शव फेंकने की आशंका; पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

शव पर सिर्फ अंडरगारमेंट्स, गले में मंगलसूत्र और पैरों में पाजेब; पहचान के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही पुलिस

यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे किनारे खेतों में बनी पानी की डोल में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव जगाधरी थाना क्षेत्र के गांव रुहला खेड़ी के पास मिला। युवती के शरीर पर सिर्फ अंडरगारमेंट्स थे। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की।

युवती के माथे पर चोट का निशान मिला है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

युवती की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष आंकी जा रही है। पुलिस के अनुसार शव करीब दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। घटनास्थल पर पुलिस ने जांच के साथ फोरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए।

गले में मंगलसूत्र और पैरों में मिली पाजेब, नहीं मिला पहचान का कोई दस्तावेज

डीएसपी राजीव मिगलानी ने बताया कि बुधवार को हाईवे किनारे पानी की डोल में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही जगाधरी थाना पुलिस के साथ सीआईए की टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आसपास का निरीक्षण किया।

पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव के गले में मंगलसूत्र और पैरों में पाजेब मिली हैं। वहीं, शव के पास ऐसी कोई वस्तु या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सके।

माथे पर चोट का निशान, प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका

डीएसपी राजीव मिगलानी के अनुसार युवती के माथे पर चोट का निशान मिला है। इसी आधार पर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

शव किस महिला का है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत की असल वजह और शरीर पर लगी चोटों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

युवती की पहचान के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही पुलिस

डीएसपी ने कहा कि युवती की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में कोई महिला या युवती लापता तो नहीं हुई।

पुलिस शव की पहचान होने के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाएगी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है।

हाईवे किनारे खेतों में बनी पानी की डोल से युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने पहचान और घटना की तह तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।