हिमाचल :मंडी में बेटे ने मां की ली जा*न, बीच-बचाव करने आए पिता भी घायल

मंडी के सुंदरनगर में शराब के नशे में बेटे ने डंडे से हमला कर मां की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी गिरफ्तार।

हिमाचल :मंडी में बेटे ने मां की ली जा*न, बीच-बचाव करने आए पिता भी घायल

शराब के नशे में बेटे ने मां की डंडे से पीटकर हत्या की

बीच-बचाव करने आए पिता पर भी किया हमला, गंभीर घायल

सुंदरनगर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र स्थित गहरी गांव में घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी, जबकि पिता को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे गहरी गांव निवासी 61 वर्षीय फागनु राम और उनके 40 वर्षीय बेटे खेमा राम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब पी रखी थी और विवाद धीरे-धीरे उग्र होता चला गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान खेमा राम ने आपा खो दिया और डंडे से अपने पिता पर हमला कर दिया। पिता को बचाने के लिए जब उसकी 55 वर्षीय मां पार्वती देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपी ने उन पर भी डंडे से हमला कर दिया।

हमले में पार्वती देवी के सिर पर गंभीर चोट लगी। चोट इतनी गहरी थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता फागनु राम भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे खेमा राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद और शराब के नशे को घटना की प्रमुख वजह माना जा रहा है।