पांवटा साहिब में सनसनी: विश्वकर्मा चौक पर व्यक्ति की ह*त्या, जांच में जुटी पुलिस
पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के व्यक्ति का शव मिला। गले पर कट और चोट के निशान के बाद पुलिस हत्या की आशंका से जांच कर रही है।
विश्वकर्मा चौक पर व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप
➤ गले पर कट और चोट के निशान, हत्या की आशंका से जांच तेज
➤ SFL टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पांवटा साहिब। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में मंगलवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में मृतक के गले पर कट और चोट के निशान पाए गए हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका से मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। विश्वकर्मा चौक पर शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को मौके पर मृतक के कपड़े भी खून से सने हुए मिले हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच तेज कर दी है।
घटनास्थल को किया सील, शिमला से बुलाई SFL टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए शिमला से स्टेट फॉरेंसिक लैब (SFL) की टीम को भी बुलाया गया है। टीम घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को जुटाकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वारदात किस परिस्थितियों में हुई और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों से मामले में क्या अहम सुराग सामने आते हैं। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।
डीएसपी ने मौके का निरीक्षण किया, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात से जुड़े अहम सुराग जुटाए जा सकें।
CCTV फुटेज के जरिए पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय विश्वकर्मा चौक के आसपास कौन-कौन मौजूद था और वारदात से जुड़ी कोई गतिविधि कैमरों में कैद हुई है या नहीं।
मृतक की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस हत्या सहित विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। मृतक की पहचान और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल है। शहर के व्यस्त चौक पर इस तरह शव मिलने से लोगों में भी घटना को लेकर चिंता बनी हुई है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और मामले में बाइट का इंतजार है।
pooja