इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द होने पर रेलवे का बड़ा फैसला: 89 स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी, जानें हरियाणा के लिए कौन कौन सी ट्रेन
IndiGo फ्लाइट कैंसिलेशन के बीच रेलवे ने बड़ा कदम उठाते हुए 89 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। अगले तीन दिन में 100 से ज्यादा ट्रिप चलाई जाएंगी ताकि यात्रियों को राहत मिले।
-
इंडिगो फ्लाइट्स कैंसल होने के बाद रेलवे ने चलाए 89 स्पेशल ट्रेन सर्विसेज
-
आज से अगले तीन दिन तक 100 से ज्यादा ट्रिप होंगी ऑपरेट
-
सभी ज़ोन से स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें होंगी कम
सर्दी के मौसम में फ्लाइट कैंसिलेशन और भारी भीड़ के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे मंत्रालय ने शनिवार, 6 दिसंबर 2025 को घोषणा की कि अगले तीन दिनों में 89 स्पेशल ट्रेन सर्विसेज चलाई जाएंगी, जिनमें 100 से ज्यादा ट्रिप शामिल होंगी। यह फैसला तब लिया गया जब IndiGo Airlines ने लगातार पांच दिन तक कई फ्लाइट्स रद्द कर दीं, जिससे हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएँ प्रभावित हुईं। एयरलाइन ने फ्लाइट कैंसिल होने की वजह FTDL norms, तकनीकी दिक्कतें और मौसम को बताया है।
रेल मंत्रालय ने कहा है कि ये स्पेशल ट्रेनें यात्रा को सुचारू बनाने और राइजिंग डिमांड को मैनेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
ज़ोन-वाइज़ स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट
Central Railway – 14 Special Trains
-
01413/01414 पुणे–बेंगलुरु–पुणे (6 और 7 दिसंबर)
-
01409/01410 पुणे–हजरत निजामुद्दीन–पुणे (7 और 9 दिसंबर)
-
01019/01020 LTT–मडगांव–LTT (7 और 8 दिसंबर)
-
01077/01078 CSMT–हजरत निजामुद्दीन–CSMT (6 और 7 दिसंबर)
-
01015/01016 LTT–लखनऊ–LTT (6 और 7 दिसंबर)
-
01012/01011 नागपुर–CSMT–नागपुर (6 और 7 दिसंबर)
-
05587/05588 गोरखपुर–LTT–गोरखपुर (7 और 9 दिसंबर)
-
08245/08246 बिलासपुर–LTT–बिलासपुर (10 और 12 दिसंबर)
South Eastern Railway
-
08073/08074 संतरागाछी–येलहंका–संतरागाछी (7 और 9 दिसंबर)
-
02870/02869 हावड़ा–CSMT–हावड़ा (6 और 8 दिसंबर)
-
07148/07149 चेरलापल्ली–शालीमार–चेरलापल्ली (6 और 8 दिसंबर)
South Central Railway
-
07148 चेरलापल्ली–शालीमार (6 दिसंबर)
-
07146 सिकंदराबाद–चेन्नई एग्मोर (6 दिसंबर)
-
07150 हैदराबाद–मुंबई LTT (6 दिसंबर)
Eastern Railway
-
03009/03010 हावड़ा–नई दिल्ली–हावड़ा (6 और 8 दिसंबर)
-
03127/03128 सियालदह–LTT–सियालदह (6 और 9 दिसंबर)
Western Railway – 7 Special Trains
-
09001/09002 मुंबई सेंट्रल–भिवानी (9–30 दिसंबर, कुल 14 ट्रिप)
-
09003/09004 मुंबई सेंट्रल–शकूर बस्ती (8–29 दिसंबर, कुल 32 ट्रिप)
-
09730/09729 बांद्रा टर्मिनस–दुर्गापुरा (8 और 7 दिसंबर)
Gorakhpur Special Trains
-
05591/05592 गोरखपुर–आनंद विहार–गोरखपुर (7–9 दिसंबर)
-
05587/05588 गोरखपुर–LTT–गोरखपुर (7 और 9 दिसंबर)
East Central Railway
-
02309/02310 पटना–आनंद विहार–पटना (6–9 दिसंबर)
-
02395/02396 पटना–आनंद विहार–पटना (7–8 दिसंबर)
-
05563/05564 दरभंगा–आनंद विहार–दरभंगा (7 और 9 दिसंबर)
North Western Railway
-
04725 हिसार–खड़की (7 दिसंबर)
-
04726 खड़की–हिसार (8 दिसंबर)
-
09729/09730 दुर्गापुरा–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (7–8 दिसंबर)
North Central Railway
-
02417/02418 प्रयागराज–नई दिल्ली–प्रयागराज (6–9 दिसंबर)
-
02275/02276 प्रयागराज–नई दिल्ली (7–8 दिसंबर)
Northern Railway
-
02439/02440 नई दिल्ली–उधमपुर वंदे भारत (6 दिसंबर)
-
04080 हजरत निजामुद्दीन–तिरुवनंतपुरम (6 दिसंबर)
अन्य
-
04002 नई दिल्ली–मुंबई सेंट्रल (6 दिसंबर)
-
04001 मुंबई सेंट्रल–नई दिल्ली (7 दिसंबर)
-
07703 चलिपल्ली–जलीमार (7 दिसंबर)
-
08760/08761 दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन (7–8 दिसंबर)
Author1