चलती कैश वैन में भड़की आग, कैश और स्टाफ बाल-बाल बचे
सोनीपत पुलिस लाइन के बाहर बैंक कैश वैन में आग लगने से हड़कंप मच गया। वैन में मौजूद पांच लोग और कैश सुरक्षित रहे, फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।
-
सोनीपत पुलिस लाइन के बाहर बैंक कैश वैन में लगी आग
-
गाड़ी में मौजूद पांचों लोग और कैश सुरक्षित, आग में वैन जलकर राख
-
फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
सोनीपत। शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस लाइन के बाहर चलती बैंक कैश वैन में अचानक आग लग गई। वैन में उस समय पांच लोग और भारी मात्रा में कैश मौजूद था।
आग लगते ही कैश वैन में बैठे कर्मचारियों ने फौरन सूझबूझ दिखाई और सबसे पहले वाहन से कैश और खुद को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ही देर में वैन का अगला हिस्सा भयंकर लपटों में घिर गया और गाड़ी पूरी तरह जलकर राख में तब्दील हो गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गाड़ी पूरी तरह डैमेज हो गई।
घटना के चलते करीब आधे घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सड़क को वन-वे किया और ट्रैफिक को नियंत्रित किया। फिलहाल आग बुझने के बाद वैन को सड़क से हटाया जा रहा है।
Author1