पवन सिंह को महिला आयोग से राहत, केस से नाम हटाया कमर छूने के आरोप में नया मोड़

हरियाणा महिला आयोग ने कमर छूने के मामले में पवन सिंह का नाम केस से हटा दिया है। अंजलि राघव ने भी कहा कि अब उन्हें कोई शिकायत नहीं है।

पवन सिंह को महिला आयोग से राहत, केस से नाम हटाया कमर छूने के आरोप में नया मोड़

पवन सिंह को हरियाणा महिला आयोग से राहत
कमर छूने के मामले में केस से नाम हटाया गया
अंजलि राघव बोलीं- अब कोई शिकायत नहीं


भोजपुरी सिंगर और अभिनेता पवन सिंह को हरियाणा महिला आयोग से बड़ी राहत मिली है। हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर छूने के आरोप से जुड़े मामले में आयोग ने पवन सिंह का नाम केस से हटा दिया है

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पवन सिंह ने मामले में माफी मांग ली थी, जिसके बाद आयोग ने उनका नाम केस से हटाने का फैसला लिया।

फरीदाबाद में आयोजित सुनवाई के दौरान अंजलि राघव ने आयोग के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि उन्होंने सीधे तौर पर पवन सिंह के खिलाफ शिकायत नहीं दी थी, बल्कि सोशल मीडिया पर गंदी वीडियो बनाने और उसे वायरल करने वाले 2-3 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

हालांकि इससे पहले अंजलि ने आयोग को ई-मेल के जरिए इस मामले में शिकायत भेजी थी, जिसमें कुछ सबूत भी शामिल थे। इसी आधार पर आयोग ने दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था।

अंजलि राघव ने पहले आरोप लगाया था कि लखनऊ में एक शो के दौरान पवन सिंह ने अनुचित तरीके से उनकी कमर छुई थी, जिसे उन्होंने गलत व्यवहार बताया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और गलत प्रचार भी किए जाने का आरोप लगाया गया था।

ताजा घटनाक्रम में अंजलि ने साफ कहा है कि अब उन्हें इस मामले में कोई शिकायत नहीं है, जिससे यह विवाद फिलहाल शांत होता नजर आ रहा है।

महिला आयोग के इस फैसले के बाद पवन सिंह को बड़ी राहत मिली है, वहीं अब ध्यान उन लोगों पर केंद्रित हो सकता है जिन्होंने कथित तौर पर अश्लील कंटेंट बनाकर उसे वायरल किया था