पहले नशीली चाय पिलाकर किया नाबालिग से रेप, फिर बनाया अश्लील वीडियो
Panipat Crime, Minor Rape Case, Matlauda Police, Haryana News, POCSO Act India.
➤ पानीपत में सहेली के पड़ोसी ने किया नाबालिग से रेप
➤ 6 युवकों ने मिलकर बनाया अश्लील वीडियो और दी धमकी
➤ चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को दिया अंजाम
हरियाणा के पानीपत जिले के मतलौडा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की को उसकी सहेली के पड़ोसी ने अपनी हवस का शिकार बनाया। 17 वर्षीय पीड़िता, जो दसवीं कक्षा की छात्रा है, अपनी सहेली से मिलने उसके घर गई थी, लेकिन सहेली के घर पर न होने का फायदा उठाकर पड़ोसी अंकित ने उसे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुला लिया। आरोपी ने झूठ बोला कि उसकी सहेली ऊपर वाले कमरे में है।
जैसे ही छात्रा ऊपर पहुंची, आरोपी अंकित ने उसे नशीली चाय पिला दी, जिससे उसे चक्कर आने लगे। बेसुध हालत का फायदा उठाते हुए अंकित ने उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं, उसने अपने पांच अन्य साथियों— आदित्य, शिवम, समीर, कृष्ण और नितेश को भी मौके पर बुला लिया। इन आरोपियों ने न केवल पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की, बल्कि नितेश ने मोबाइल फोन पर पूरी घटना का अश्लील वीडियो भी शूट कर लिया।
होश आने पर जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे डराया-धमकाया। पीड़िता जब घर पहुंची तो उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। माता-पिता के शादी समारोह से लौटने के बाद जब उन्होंने बेटी की हालत देखी, तो पूछताछ में पीड़िता फूट-फूट कर रो पड़ी और पूरी आपबीती सुनाई। मतलौडा थाना पुलिस ने दादी की शिकायत पर सभी 6 आरोपियों के खिलाफ POCSO Act और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Akhil Mahajan