कुएं में गिरने से तीन बच्चों समेत 9 लोगों की मौ*त, मरने वालों में एक ही परिवार के पांच लोग
कार कुएं में गिरने से 9 लोगों की मौत, जिसमें एक ही परिवार के 5 सदस्य और 3 बच्चे शामिल, पुलिस जांच जारी।
➤ कार कुएं में गिरने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत
➤ एक ही परिवार के 5 सदस्य समेत 3 बच्चों की भी जान गई
➤ स्नेह सम्मेलन से लौटते वक्त हादसा, पुलिस जांच में जुटी
एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक कार पानी से भरे कुएं में गिर गई, जिससे उसमें सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब इंदोरे गांव निवासी सुनील दरगुडे का परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ एक निजी क्लास के स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम से घर लौट रहा था। इसी दौरान चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे कुएं में जा गिरी।
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन मारुति सुज़ुकी अर्टिगा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से देर रात कार को कुएं से बाहर निकाला गया।
इस हादसे में तीन मासूम बच्चों और दो महिलाओं सहित कुल 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं, जिससे परिवार पूरी तरह उजड़ गया। मृतकों की पहचान राखी सुनील दरगोडे, श्रद्धा अनिल दरगोडे, श्रावणी अनिल दरगोडे, सुनील दत्तु दरगोडे, उषा अनिल दरगोडे सहित अन्य रिश्तेदारों के रूप में हुई है।
घटना के बाद एनडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने मिलकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन जब तक कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। रात के अंधेरे और पानी से भरे कुएं के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाई आई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह वाहन पर नियंत्रण खोना बताई जा रही है, हालांकि विस्तृत जांच जारी है। ; यह घटना महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी से
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0
आज कोई लाइव अपडेट्स उपलब्ध नहीं हैं।