जेजेपी ने हरियाणा में महिला प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया, 52 पदाधिकारी घोषित

अंबाला में सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्राले ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में महिला और 9 माह के बेटे की मौत हो गई, जबकि पति और चाचा-ससुर घायल हैं। पुलिस ने ट्राला चालक को कैंट बस स्टैंड के पास से पकड़ लिया।

जेजेपी ने हरियाणा में महिला प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया, 52 पदाधिकारी घोषित

➤  जेजेपी ने महिला प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया
➤52 वरिष्ठ महिला पदाधिकारी घोषित, कई जिलों में नए चेहरे शामिल
➤फतेहाबाद में महिला जिला अध्यक्ष के रूप में संतोष माचरा नियुक्त



जननायक जनता पार्टी (JJP) ने हरियाणा में अपनी महिला प्रदेश कार्यकारिणी का औपचारिक गठन कर दिया है। पार्टी ने 52 वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों की घोषणा की है। इस नए संगठन में युवा और अनुभवी चेहरों को शामिल किया गया है, ताकि महिला विंग को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जा सके।

जेजेपी की महिला प्रदेश कार्यकारिणी में बिमला चौधरी, सरोज लुथरा और ओमपति देवी (रोहतक) को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, प्रोमिला शर्मा, निर्मला परमार, संगीता चौहान, केलो देवी, डॉ. सुखविंदर कौर, आयुषी यादव, शीला चहल, अनीता वर्मा, किरण भाटिया, अमिता ढांडा और निर्मला कुंडू को महिला प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिला संगठन की प्रमुख जिम्मेदारी चित्रा डाबड़ा को दी गई है, जिन्हें महिला प्रदेश प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, जसबीर कौर, गुड्डी लांगयान, चित्रा नैन, निर्मला रेढू, रूकमा सिहाग, राजेश धनाना और मुनेश देवी को महिला प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

महिला प्रदेश सचिव के रूप में रोशनी देवी, सुशीला देवी, सुदेश देवी, राजवंती कामोद, दर्शना लाठर, कमलेश शर्मा, प्रियंका गोलन, बबीता डबवाली, अमनदीप कौर, शकुंतला देवी और मीरा देवी (कोसली) के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा, मीरा देवी (दादरी), सीमा तहल्याण, कमलेश देवी, ओमपति देवी (गन्नौर), सुमित्रा (सोनीपत), खुर्शीदा बेगम, शारदा (नारनौल), कांता (गन्नौर) और अनीता ठाकुर को महिला प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

महिला प्रदेश कार्यालय सचिव के पद पर राजवंती (रोहतक) को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कल्पना जोरड़ को महिला प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बिमला (हमींदपुर), नीलम (नारनौल), सुनीता देवी (दादरी), प्रियंका (गामड़ी), तनु शर्मा, पूनम (भोजावास), आशा यादव और सुषमा देवी को शामिल किया गया है।

इसके साथ ही फतेहाबाद जिले की महिला अध्यक्ष के रूप में संतोष माचरा की घोषणा की गई है। पार्टी का कहना है कि यह नई टीम आने वाले समय में संगठन को हर बूथ तक सक्रिय और सशक्त बनाने का कार्य करेगी

पार्टी सूत्रों के अनुसार, जेजेपी का यह कदम राज्य में महिला कार्यकर्ताओं को राजनीतिक नेतृत्व और भागीदारी के नए अवसर प्रदान करेगा।