नाके पर ड्यूटी के दौरान ट्राले की टक्कर से कॉन्स्टेबल की मौत
गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी नाके पर चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से कॉन्स्टेबल अजय कुमार की मौत हुई। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
• गुरुग्राम ग्वाल पहाड़ी में पुलिस कॉन्स्टेबल अजय कुमार की ट्राले की चपेट में आने से मौत
• चेकिंग के दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्राले ने पिकअप में टक्कर मारकर कॉन्स्टेबल को कुचला
• ट्राला चालक फरार, पुलिस ने नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की
गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पुलिस कॉन्स्टेबल अजय कुमार की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। पुलिस टीम ने इलाके में नाका लगाया हुआ था, जहां कॉन्स्टेबल अजय एक महिंद्रा पिकअप वाहन की रूटीन चेकिंग कर रहे थे।
जांच के दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्राले ने खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मारी। पिकअप टकराते ही कॉन्स्टेबल अजय उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद ट्राला चालक वाहन सहित फरार हो गया।
मृतक कॉन्स्टेबल की पहचान अजय कुमार, निवासी कुमरौदा जाटूसाना, रेवाड़ी के रूप में हुई है। वह वर्ष 2019 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे और इस समय गुरुग्राम में तैनात थे पुलिस ने ट्राले के नंबर के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। संबंधित थाना पुलिस और ट्रैफिक विंग मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है।
Author1