भिवानी में डिग में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौ*त, सुबह दौड़ लगाने निकले थे दोनों

भिवानी के लहलाना गांव में नहर किनारे बने डिग में डूबने से दो चचेरे किशोर भाइयों की मौत हो गई। दोनों सुबह दौड़ लगाने के लिए घर से निकले थे।

भिवानी में डिग में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौ*त, सुबह दौड़ लगाने निकले थे दोनों

भिवानी में डिग में डूबने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

सुबह दौड़ लगाने निकले दोनों किशोर नहाने के लिए पानी में उतरे, गहराई में डूब गए

ग्रामीणों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया

हरियाणा के भिवानी जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो चचेरे भाइयों की डिग में डूबने से मौत हो गई। दोनों किशोर रोजाना की तरह सुबह दौड़ लगाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान वे नहर के किनारे बने डिग में नहाने के लिए उतर गए और गहरे पानी में डूब गए।

हादसा गांव लहलाना और भाखड़ा के बीच स्थित नहर के साथ बने डिग में हुआ। मृतकों की पहचान लहलाना निवासी करीब 16 वर्षीय पियुष और 15 वर्षीय वीरेन के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतक पियुष के ताऊ ओमबीर ने बताया कि दोनों बच्चे रोज सुबह करीब 4:15 बजे दौड़ लगाने के लिए घर से निकलते थे। मंगलवार को भी वे दौड़ लगाने गए थे। इसके बाद वे नहर के पास बने डिग में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान गहराई अधिक होने के कारण दोनों डूब गए।

उन्होंने बताया कि पड़ोसी भाखड़ा गांव के लोगों ने बच्चों को पानी में डूबते देखा और उन्हें बचाने का प्रयास किया। साथ ही परिवार को भी सूचना दी गई। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

जुई कलां थाना के एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों किशोर रोज सुबह घूमने और दौड़ लगाने के लिए जाते थे। मंगलवार को वे डिग में नहाने के लिए उतर गए और डूब गए।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। वीरेन के पिता राजकुमार के बयान दर्ज किए गए हैं। परिजनों ने अपने बयान में बताया कि दोनों बच्चों की मौत डिग में डूबने के कारण हुई है। पुलिस मामले की नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।