जानिए भारत के बेस्ट फ्री फाइनेंस ऐप्स, जो निवेश, खर्च और क्रेडिट स्कोर को मैनेज कर आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग को मजबूत बनाते हैं
finance apps, investment apps India, budget apps, credit score apps, money management
■ फ्री फाइनेंस ऐप्स से आसान होगी सेविंग और निवेश की प्लानिंग
■ म्यूचुअल फंड से लेकर क्रेडिट स्कोर तक सब कुछ एक ही जगह मैनेज
■ नए निवेशकों के लिए आसान और बिना कमीशन वाले विकल्प मौजूद
आज के दौर में सिर्फ पैसे कमाना ही नहीं, बल्कि उसे सही जगह और सही समय पर सेव और निवेश करना भी बेहद जरूरी हो गया है। कई बार लोग गलत फैसलों के कारण नुकसान उठा लेते हैं, क्योंकि उन्हें यह समझ नहीं होता कि पैसा कहां और कैसे निवेश करें। ऐसे में सही फाइनेंशियल प्लानिंग ही भविष्य को सुरक्षित बनाने का सबसे बड़ा जरिया बनती है।
इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए अब बाजार में कई फ्री फाइनेंस ऐप्स उपलब्ध हैं, जो आपकी कमाई, खर्च और निवेश को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करते हैं। ये ऐप्स न सिर्फ बजट कंट्रोल करते हैं, बल्कि आपको सही निवेश के विकल्प भी बताते हैं।
Zerodha Coin भारत के सबसे बड़े डिस्काउंट ब्रोकर प्लेटफॉर्म्स में से एक है। इसके जरिए आप डायरेक्ट म्यूचुअल फंड में बिना किसी कमीशन के निवेश कर सकते हैं। इससे डिस्ट्रीब्यूटर फीस बचती है और निवेशकों को सालाना 1 से 1.5 प्रतिशत तक अतिरिक्त फायदा हो सकता है।
Groww खासतौर पर नए निवेशकों के लिए काफी लोकप्रिय ऐप है। इसमें आप आसानी से डीमैट अकाउंट खोलकर फ्री में म्यूचुअल फंड निवेश शुरू कर सकते हैं। इसका इंटरफेस सरल होने के कारण यह युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है।
INDmoney एक ऑल-इन-वन फाइनेंस ऐप है, जहां आप PF, म्यूचुअल फंड, स्टॉक्स समेत अपने सभी निवेशों को एक ही जगह ट्रैक कर सकते हैं। इसके जरिए यूजर्स को अमेरिकी कंपनियों में निवेश का भी विकल्प मिलता है, जिससे ग्लोबल निवेश आसान हो जाता है।
OneScore एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आप बिना किसी स्पैम कॉल या विज्ञापन के CIBIL और Experian क्रेडिट स्कोर चेक कर सकते हैं। साथ ही, यह ऐप आपको क्रेडिट स्कोर सुधारने के टिप्स भी देता है।
Paisabazaar के जरिए आप हर महीने अपना अपडेटेड क्रेडिट स्कोर फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा, यह ऐप अलग-अलग बैंकों के लोन और क्रेडिट कार्ड ऑफर्स की तुलना करने में भी मदद करता है, जिससे बेहतर निर्णय लिया जा सकता है।
CRED एक मेंबर-ओनली ऐप है, जो खासतौर पर क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के लिए बनाया गया है। इसमें वही यूजर्स जुड़ सकते हैं जिनका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे अधिक होता है। इसके CRED Money फीचर के जरिए यूजर्स अपने बैंक अकाउंट और ट्रांजैक्शन को एक ही जगह देख सकते हैं।
Walnut आपके बैंक SMS को पढ़कर खर्चों को ऑटोमैटिक कैटेगरी में बांट देता है, जैसे शॉपिंग, ट्रैवल और डाइनिंग। यह बिना मैन्युअल एंट्री के आपका बजट मैनेज करता है और समय-समय पर बिल पेमेंट रिमाइंडर भी देता है।
इन सभी ऐप्स की मदद से आप न सिर्फ अपने खर्च और बचत पर नियंत्रण रख सकते हैं, बल्कि सही समय पर सही निवेश करके अपने भविष्य को फाइनेंशियली मजबूत बना सकते हैं।
Akhil Mahajan