Video: नकली टैक्‍स अधिकारियों ने फिल्म स्पेशल 26 के स्‍टाइल में एटीएम कैश वैन से 7 करोड़ 11 लाख रुपए लूटे

नकली टैक्स अधिकारियों ने फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर HDFC बैंक की कैश वैन से 7.11 करोड़ रुपए लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Video: नकली टैक्‍स अधिकारियों ने फिल्म स्पेशल 26 के स्‍टाइल में  एटीएम कैश वैन से 7 करोड़ 11 लाख रुपए लूटे


• HDFC ATM कैश वैन से 7.11 करोड़ लूट
• लुटेरे टैक्स अफसर बनकर आए, स्पेशल 26 जैसी वारदात
• HDFC बैंक की कैश वैन को निशाना बनाकर रकम लेकर फरार



मंगलवार को एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई, जहां दिनदहाड़े नकली टैक्स अधिकारियों ने फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर एटीएम कैश वैन से 7 करोड़ 11 लाख रुपए लूट लिए। वारदात को इतने शातिर तरीके से अंजाम दिया गया कि मौके पर मौजूद कर्मचारी भी पहले कुछ समझ नहीं पाए।

जानकारी के अनुसार, HDFC बैंक की जेपी नगर शाखा से एक कैश वैन एटीएम में कैश भरने जा रही थी। उसी दौरान अचानक आधिकारिक वर्दी में दिखाई दे रहे कुछ व्यक्ति वहां पहुंचे और खुद को टैक्स विभाग की टीम बताकर वैन को रोक लिया। उन्होंने दस्तावेजों की जांच के नाम पर कर्मचारियों को अलग किया और कुछ ही मिनटों में कैश से भरे बैग गायब कर दिए।

वारदात इतनी प्रोफेशनल तरीके से अंजाम दी गई कि किसी को शक होने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है और मामले की जांच कई एंगल से शुरू कर दी है।

कैश वैन कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि वैन में मौजूद स्टाफ को लुटेरों की सरकारी वर्दी देखकर किसी भी तरह की धोखाधड़ी का अंदेशा नहीं हुआ। पुलिस ने लूट को एक बड़े संगठित गिरोह की करतूत माना है और शहर में अलर्ट जारी कर दिया है।