Met Gala 2026 में अनन्या बिरला ने मेटैलिक फेस मास्क पहनकर बटोरी सुर्खियां
Met Gala 2026 में अनन्या बिरला ने ब्लैक काउचर आउटफिट और मेटैलिक फेस मास्क के साथ डेब्यू किया, जिसका यूनिक लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
■ Met Gala 2026 में अनन्या बिरला ने मेटैलिक फेस मास्क पहनकर बटोरी सुर्खियां
■ ब्लैक काउचर आउटफिट और रहस्यमयी लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
■ फैशन को ‘आर्ट पीस’ में बदलने वाले अंदाज को यूजर्स ने बताया बेस्ट डेब्यू
दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट Met Gala 2026 में इस बार भारतीय उद्यमी और सिंगर अनन्या बिरला ने अपने डेब्यू से हर किसी का ध्यान खींच लिया। जहां रेड कार्पेट पर तमाम सितारे ग्लैमरस अंदाज में नजर आए, वहीं अनन्या ने अपने यूनिक और आर्टिस्टिक लुक से फैशन प्रेमियों को हैरान कर दिया।
इस साल मेट गाला की थीम “Fashion Is Art” रखी गई थी। अनन्या बिरला ने इस थीम को बेहद अलग अंदाज में पेश किया। उन्होंने मशहूर डिजाइनर Robert Wun का कस्टम ऑल-ब्लैक काउचर आउटफिट पहना, जिसके साथ कलाकार सुबोध गुप्ता द्वारा डिजाइन किया गया स्टेनलेस स्टील मेटैलिक फेस मास्क कैरी किया।
सबसे ज्यादा चर्चा उनके फेस मास्क की हुई, जिसने उनके पूरे लुक को रहस्यमयी और आर्टिस्टिक बना दिया। यह मास्क सिर्फ एक फैशन एक्सेसरी नहीं, बल्कि पहचान, शक्ति और कला का प्रतीक बनकर सामने आया। बिना चेहरा दिखाए भी अनन्या बिरला ने रेड कार्पेट पर अपनी अलग पहचान बना ली।
अनन्या के ब्लैक आउटफिट में स्ट्रक्चर्ड और आर्किटेक्चरल डिजाइन देखने को मिला। ब्लेजर में सिंच्ड वेस्ट और पेपलम स्टाइल डिटेलिंग थी, जिसे वॉल्यूमिनस प्लीटेड स्कर्ट के साथ पेयर किया गया। यह पूरा लुक बेहद पावरफुल और हाई-फैशन वाइब दे रहा था।
स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने इस लुक को जानबूझकर मिनिमल रखा। हल्की ज्वेलरी, डायमंड चोकर, न्यूड मेकअप और सॉफ्ट हेयरस्टाइल के जरिए पूरा फोकस आउटफिट और फेस मास्क पर रखा गया। यही वजह रही कि अनन्या का यह लुक बाकी सेलेब्रिटीज से बिल्कुल अलग नजर आया।
सोशल मीडिया पर अनन्या बिरला की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। कई यूजर्स ने उन्हें “चलता-फिरता आर्ट पीस” बताया, जबकि कुछ ने उन्हें Met Gala 2026 का “Best Dressed Debut” तक कहा। फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि अनन्या ने अपने पहले ही मेट गाला में ग्लैमर के साथ कॉन्सेप्ट और क्रिएटिविटी का बेहतरीन संतुलन पेश किया।
pooja