बन रहा गजकेसरी राजयोग, देखें इन राशियों की लगेगी लाॅटरी

6 दिसंबर शनिवार को मिथुन में चंद्रमा का गोचर और गुरु के साथ युति से गजकेसरी राजयोग बन रहा है। जानिए मेष से मीन तक आज का राशिफल, किसे मिलेगा लाभ और कौन रहे सावधान।

बन रहा गजकेसरी राजयोग, देखें इन राशियों की लगेगी लाॅटरी
  • गजकेसरी राजयोग बन रहा है, कई राशियों को बड़ा लाभ मिलेगा

  • मिथुन राशि में पूरा दिन चंद्रमा का गोचर

  • बिजनेस, करियर और स्वास्थ्य में बड़े परिवर्तन संभव



आज 6 दिसंबर, शनिवार का दिन विशेष योग लेकर आया है। आज पूरे दिन चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे और गुरु के साथ युति बनाते हुए गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। यह योग कई राशियों के लिए लाभदायक परिस्थितियां निर्मित करेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक आज का राशिफल।

मेष राशि
आज बिजनेस संबंधी मामलों को सोच समझकर निपटाएं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और उनकी सेहत पर ध्यान दें। संतान के विवाह में बनी रुकावट दूर होने की संभावना है। किसी काम में जल्दबाजी से नुकसान संभव है।

वृषभ राशि
आज आय में वृद्धि के योग हैं। मेहनत का उचित फल मिलेगा। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है। बच्चों की संगति पर ध्यान रखें। बिना मतलब विवाद से बचें। अचानक यात्रा का योग बनेगा।

मिथुन राशि
आज का दिन तनाव से भरा रह सकता है। कोई कानूनी मामला तनाव देगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अपने कामों में दूसरों पर निर्भर न रहें। शत्रु मित्र बनकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

कर्क राशि
आज परोपकार और सेवा के कार्यों से मान सम्मान बढ़ेगा। तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। नौकरी में वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में कदम बेहतर होंगे। नई नौकरी की तलाश सफल हो सकती है।

सिंह राशि
आज का दिन सकारात्मक परिणाम देगा। कार्यों में नए बदलाव लाभदायक रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। मौसम बदलने से सेहत पर असर पड़ सकता है। मित्र से मुलाकात होगी और धार्मिक भाव बढ़ेगा।

कन्या राशि
आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आवश्यक वस्तुओं की खरीद पर खर्च होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। पेंडिंग कार्य पूरा होगा।

तुला राशि
आज धन में वृद्धि के योग हैं। खास लोगों से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी निवेश लाभ देगा। परिवार के वादे पूरा करें। घूमते समय महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा

वृश्चिक राशि
सोच-समझकर निर्णय लेने का दिन है। प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के प्रति सहयोग रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने का योग है। नौकरी में पद वृद्धि संभव है। विरोधी परेशान कर सकते हैं।

धनु राशि
आज फंसा धन वापस मिलने की संभावना है। संतान के करियर को लेकर चिंता रहेगी। पिता की ओर से उपहार प्राप्त हो सकता है। मित्र से मुलाकात होगी। लंबे समय से चली समस्या दूर होगी।

मकर राशि
आज धैर्य और संयम से काम लें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते संभलें। कुछ खर्च मजबूरी में होंगे। परिवार में विवाद समाप्त होंगे। मां की सेहत की चिंता रहेगी।

कुंभ राशि
दिन लाभदायक है, पर जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। नौकरी तलाशने वालों को अच्छा अवसर मिलेगा। योजनाबद्ध ढंग से कार्य करें। नए काम की शुरुआत का योग है लेकिन निवेश सोचकर करें। अतिथि आगमन से खुशी मिलेगी।

मीन राशि
आज कुछ चुनौतियां आएंगी। धर्म कर्म में रुचि रहेगी। सेहत में लापरवाही न करें। कर्ज आसानी से मिलेगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। मेहनत सफल होगी। यात्रा में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।