बर्थडे की रात गया गर्लफ्रेंड को मिलने, दो दिन बाद जंगल में मिला श*व… छाती पर लिखा था माशूक का नाम, होंठ ग्‍लू से चिपके

यमुनानगर में 21 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास जंगल में मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का आरोप लगाया। पुलिस कॉल डिटेल और सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है।

बर्थडे की रात गया गर्लफ्रेंड को मिलने, दो दिन बाद जंगल में मिला श*व… छाती पर लिखा था माशूक का नाम, होंठ ग्‍लू से चिपके

■ बर्थडे पर गर्लफ्रेंड से मिलने गया 21 वर्षीय युवक मृत मिला
■ रेलवे ट्रैक के पास जंगल में फेंका गया शव, गला दबाने की आशंका
■ छाती पर ‘स्नेहा’ नाम, परिवार ने युवती और उसके साथी पर जताया शक


हरियाणा के यमुनानगर में एक 21 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बर्थडे के दिन घर से निकला युवक दो दिन बाद रेलवे ट्रैक के पास जंगल में मृत अवस्था में मिला। शव की हालत देखकर परिजनों और पुलिस दोनों के होश उड़ गए। प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

शव को कब्जे में लेकर अस्पताल लेकर जाती पुलिस।

रविवार बाड़ी माजरा तीर्थ नगर क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही डीएसपी, सीआईए टीम और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू की। शव रेलवे ट्रैक के बिल्कुल पास जंगल में पड़ा था।

फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार युवक के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। गले पर निशान पाए गए, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। मौके से एक महिला का दुपट्टा और कुछ दूरी पर युवक का एक जूता भी बरामद हुआ। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

मृतक की पहचान 21 वर्षीय राजीव निवासी यमुनानगर के रूप में हुई। उसकी छाती पर ‘स्नेहा’ और हाथ पर ‘राजीव’ नाम गुदा हुआ था। पहचान होने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देखकर बिलख पड़े।

राजीव की हत्या के बाद उसके परिवार की महिलाएं बिलख-बिलख कर रोतीं हुईं।

परिजनों के अनुसार राजीव दो दिन पहले घर से यह कहकर निकला था कि वह हरिद्वार बर्थडे मनाने जा रहा है। उसकी मां ज्योति ने बताया कि राजीव डीजे का काम करता था और परिवार का सहारा था। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। चार भाई-बहनों में वह दूसरे नंबर पर था।

मां का कहना है कि राजीव का स्नेहा नाम की युवती से संपर्क था और वह उससे मिलने गया था। जहां शव मिला, वहीं आसपास युवती का घर भी बताया जा रहा है। परिवार ने आरोप लगाया है कि स्नेहा और उसके एक परिचित युवक ने मिलकर राजीव की हत्या की है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कॉल डिटेल, लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट होंगे।