हाथ पकड़कर खींचा, फिर किया Kiss और बनाए शारीरिक संबंध... TCS BPO केस
नासिक के TCS BPO कैंपस में कथित उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन मामले में पहली पीड़िता का बयान सामने आया, कई FIR और SIT जांच से मामला गंभीर हुआ।
➤ नासिक में TCS BPO कैंपस का मामला देशभर में चर्चा में
➤ पहली पीड़िता ने दोस्ती के बहाने शोषण और दबाव के आरोप लगाए
➤ कई FIR, गिरफ्तारी और SIT जांच से मामला और गंभीर
Tata Consultancy Services (TCS) के BPO कैंपस से जुड़े कथित धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न मामले में अब पहली पीड़िता का बयान सामने आया है, जिससे पूरे मामले ने और तूल पकड़ लिया है। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि शुरुआत दोस्ती और भरोसे से हुई, लेकिन बाद में हालात बदलते गए और उस पर मानसिक दबाव बनाया गया।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह मामला सिर्फ एक घटना तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें लंबे समय से चल रही कथित गतिविधियों के संकेत मिले हैं। कई कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें अनुचित व्यवहार, निजी जीवन से जुड़े सवाल और मानसिक रूप से परेशान किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब तक कई FIR दर्ज की हैं और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है, जो पूरे घटनाक्रम की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ शिकायतों को पहले नजरअंदाज किया गया था, जिससे कंपनी के आंतरिक शिकायत तंत्र (POSH सिस्टम) पर भी सवाल उठ रहे हैं। ईमेल और चैट रिकॉर्ड की जांच की जा रही है कि आखिर शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
उधर, आईटी इंडस्ट्री की संस्था NASSCOM ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि किसी भी तरह के उत्पीड़न पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाती है और ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाता है।
कंपनी प्रबंधन ने भी इस मामले को बेहद गंभीर बताया है और आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को सस्पेंड किया गया है और जांच पूरी होने तक कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं। यह मामला महाराष्ट्र के नासिक का है जो केवल एक कंपनी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कॉर्पोरेट सेक्टर में सुरक्षा और जवाबदेही पर भी बड़ा सवाल बन गया है।
Akhil Mahajan