सोनीपत में सरपंच पर धमकी देने का केस दर्ज बिजली कनेक्शन काटने पर लाइनमैन को दी गोली मारने की धमकी

सोनीपत में बिजली कनेक्शन काटने के बाद सरपंच द्वारा लाइनमैन को धमकी देने के मामले में FIR दर्ज की गई है। पुलिस जांच जारी है।

सोनीपत में सरपंच पर धमकी देने का केस दर्ज  बिजली कनेक्शन काटने पर लाइनमैन को दी गोली मारने की धमकी

सोनीपत में सरपंच पर FIR, बिजली कनेक्शन काटने पर दी धमकी
लाइनमैन से गाली-गलौज और गोली मारने की धमकी का आरोप
₹25 हजार बकाया बिल पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद, पुलिस जांच शुरू

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सरपंच पर धमकी देने का केस दर्ज


सोनीपत जिले में बिजली बिल के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। गांव तिहाड़ कलां के सरपंच पर बिजली विभाग के कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना सदर सोनीपत में FIR दर्ज की गई है। इस घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।जानकारी के अनुसार, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के भटगांव सब-ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों ने शिकायत दी थी कि सरपंच पवन कुमार ने बिजली कनेक्शन काटे जाने के बाद लाइनमैन को गालियां दीं और गोली मारने की धमकी दी। शिकायत में एरिया इंचार्ज वेदांत (AFM), लाइनमैन रमेश, राजेंद्र (ALM) और प्रवीण (ALM) के नाम शामिल हैं।सरपंच पवन ने अपने घर का बिजली कनेक्शन काटे जाने के बाद लाइनमैन को धमकी और गालियां दी थी। - Dainik Bhaskar

मामले की जड़ में ₹25 हजार से अधिक का बकाया बिजली बिल है। बिजली विभाग की टीम 17 मार्च को गांव में डिफॉल्टर उपभोक्ताओं से वसूली के लिए पहुंची थी। बार-बार कहने के बावजूद भुगतान न करने पर विभाग ने नियमों के तहत सरपंच का बिजली कनेक्शन काट दिया।इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि सरपंच ने मौके पर मौजूद लाइनमैन रमेश को गोली मारने की धमकी दी और गाली-गलौज की। साथ ही राजनीतिक दबाव डालने की बात भी कही गई। इस घटना का ऑडियो भी वायरल होने की बात सामने आई है।

UHBVN भटगांव के इंचार्ज जेई सुरज कुमार ने 18 मार्च 2026 को थाना प्रभारी सदर सोनीपत को शिकायत भेजी थी।

घटना के बाद UHBVN भटगांव के इंचार्ज जेई सुरज कुमार ने 18 मार्च को थाना प्रभारी को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। विभाग ने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 132 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के लिए उप निरीक्षक भीम के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।इस घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में भय का माहौल है। विभाग ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सरकारी कार्यों में बाधा न आए और कर्मचारियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।