मौत से 2 घंटे पहले अंकित बालियान ने किया था इंस्टाग्राम पोस्ट: ‘मर्डर मार दे सड़क के ऊपर’ गाना गाते आए नजर, फिर शामली में हत्या

अंकित बालियान ने हत्या से करीब दो घंटे पहले इंस्टाग्राम पर गाना गाते हुए पोस्ट किया था। इसके बाद शामली में जिम से बाहर निकलते ही उनकी हत्या कर दी गई।

मौत से 2 घंटे पहले अंकित बालियान ने किया था इंस्टाग्राम पोस्ट: ‘मर्डर मार दे सड़क के ऊपर’ गाना गाते आए नजर, फिर शामली में हत्या

➤ मौत से करीब 2 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर गाना गाते दिखे अंकित बालियान

➤ जिम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने करीब 20 राउंड फायरिंग की

➤ मासूम शर्मा और राजू पंजाबी के साथ कई प्रोजेक्ट्स में कर चुके थे काम


हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद अब उनकी मौत से कुछ घंटे पहले की सोशल मीडिया गतिविधि सामने आई है। अंकित बालियान ने अपनी मौत से ठीक करीब दो घंटे पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया था। इसमें वह ‘मर्डर मार दे सड़क के ऊपर’ गाना गाते हुए नजर आ रहे थे। इसके कुछ ही समय बाद उत्तर प्रदेश के शामली में जिम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

बुधवार शाम हुई इस वारदात में अंकित बालियान को करीब 20 राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मौत से पहले इंस्टाग्राम पर किया था पोस्ट

अंकित बालियान की हत्या के बाद उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में है। मौत से करीब दो घंटे पहले किए गए इस पोस्ट में वह ‘मर्डर मार दे सड़क के ऊपर’ गाना गाते नजर आए थे।

इसके बाद शामली में जिम से बाहर निकलते समय उन पर हमला कर दिया गया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी के शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मासूम शर्मा के साथ कर चुके थे काम

अंकित बालियान शामली जिले के गांव बंतीखेड़ा के रहने वाले थे और हरियाणा के सोनीपत जिले में रहते थे। उन्होंने हरियाणवी संगीत के क्षेत्र में कई गानों और प्रोजेक्ट्स में काम किया था।

वह चर्चित हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के साथ भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके थे। अंकित बालियान ने मासूम शर्मा के साथ ‘खपीटर’ गाना भी गाया था।

इसके अलावा उन्होंने राजू पंजाबी के साथ ‘चांद चकोरी’ में भी काम किया था। उनकी हत्या की खबर सामने आने के बाद हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी, हत्या की वजह अभी साफ नहीं

घटना शामली कोतवाली क्षेत्र की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस हमलावरों की पहचान और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारण और हमलावरों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।