पोर्न फिल्में दिखाता और जबरन उसी तरह के संबंध बनाने का दबाव डालता, इसलिए मैने ...दबा*कर पति को मार डाला
सोनीपत मैरिज गार्डन हत्याकांड में पत्नी सरिता ने पति की हत्या की साजिश और प्रेमी की भूमिका को लेकर पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
- पति की हत्या में पत्नी सरिता की संलिप्तता उजागर
- प्रेमी के साथ मिलकर मैरिज गार्डन में रची साजिश
- पुलिस रिमांड में कई चौंकाने वाले खुलासे
सोनीपत के एक मैरिज गार्डन में हुई रामकिशन की सनसनीखेज हत्या के मामले में गिरफ्तार पत्नी सरिता ने पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में सरिता ने बताया कि उसका पति रामकिशन नशे का आदी था और पोर्न फिल्में देखकर जबरन उसी तरह के संबंध बनाने का दबाव डालता था। वह आए दिन मारपीट और प्रताड़ना करता था, जिससे वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी।
सरिता ने पुलिस को बताया कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपने प्रेमी सतपाल के साथ मिलकर पति की हत्या की पूरी प्लानिंग पहले से कर ली थी। वारदात वाली रात रामकिशन के सो जाने के बाद सरिता ने सतपाल को बुलाया। सतपाल ने तकिये से मुंह दबाया, जबकि सरिता ने पति के प्राइवेट पार्ट को दबाकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक सरिता का जन्म वर्ष 1994 में सोनीपत के गांव ठरू में हुआ था। वर्ष 2012 में उसकी शादी रामकिशन से हुई थी। दोनों की उम्र में करीब 8 साल का अंतर था। रामकिशन को यह बिल्कुल मंजूर नहीं था कि सरिता किसी अन्य पुरुष से बात करे। वह उसे पूरी तरह कंट्रोल में रखना चाहता था और अकसर मर्दाना ताकत दिखाने की कोशिश करता था।
पुलिस जांच में सामने आया कि 5 जनवरी की शाम को सरिता ने पति से 3000 रुपये मांगे, जिस पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बाद में दोनों ने साथ खाना खाया और साथ ही सो गए। रात में रामकिशन ने नशा किया और संबंध बनाए। इसी दौरान उसने बेड पर मारपीट भी की। सरिता ने मीडिया के सामने भी कहा कि वह पति की हरकतों से बेहद परेशान थी।
पुलिस का कहना है कि सतपाल वारदात की रात मैरिज गार्डन के पास ही किराए के कमरे में मौजूद था। जैसे ही रामकिशन गहरी नींद में सोया, सरिता ने सतपाल को बुला लिया। पुलिस के अनुसार सतपाल ने रामकिशन की छाती पर बैठकर तकिये से उसका मुंह दबाया, जबकि सरिता ने हत्या में सक्रिय भूमिका निभाई।
जांच में यह भी सामने आया है कि रामकिशन, सरिता और सतपाल तीनों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। रामकिशन पर चोरी, लूट और नशे से जुड़े 7 से 8 मामले दर्ज थे और वह जेल भी जा चुका था। सरिता पर दबाव देकर उगाही का केस दर्ज है। सतपाल भी तीन से चार मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार जेल में ही रामकिशन और सतपाल की दोस्ती हुई थी।
बताया जा रहा है कि जेल से बाहर आने के बाद सतपाल को रामकिशन अपने कमरे पर लाया था। वहीं उसकी नजर सरिता पर पड़ी और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। सतपाल ने सरिता को यह कहकर अपने जाल में फंसाया कि रामकिशन उसे मरवाना चाहता है, और वह उसे बचाएगा। इसी दौरान उसने मैरिज गार्डन के पास कमरा किराए पर ले लिया।
हत्या के बाद सरिता खुद पुलिस के सामने पहुंची और वारदात की कबूलनामा बयान दिया। उसने महिला पुलिसकर्मियों को अपने शरीर पर बेल्ट से मारपीट के निशान भी दिखाए। उसने बताया कि रामकिशन नशे में पोर्न फिल्म देखकर उसी तरह के संबंध बनाता और विरोध करने पर मारपीट करता था।
एसीपी अमित धनखड़ ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है और दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। वारदात के बाद आरोपी सतपाल बाइक लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Akhil Mahajan