दिल्ली पुलिस की लेडी कमांडो पत्‍नी के सिर पर मारे कसरत वाले डंबल, मौत , गर्भवती थी सोनीपत की बेटी

सोनीपत की रहने वाली दिल्ली पुलिस की लेडी कमांडो काजल की उसके पति ने हत्या कर दी। काजल 5 माह की गर्भवती थी। परिजनों ने प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

दिल्ली पुलिस की लेडी कमांडो पत्‍नी के सिर पर मारे कसरत वाले डंबल, मौत , गर्भवती थी सोनीपत की बेटी

दिल्ली पुलिस की लेडी कमांडो काजल की पति ने हत्या की
5 माह की गर्भवती थी काजल, अजन्मे बच्चे की भी मौत
हत्या के बाद पति ने साले को फोन कर दी जानकारी



हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली दिल्ली पुलिस में तैनात लेडी कमांडो काजल की उसके पति ने हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति ने काजल के भाई को फोन कर कहा कि “मेरे से यह मर गई है, तू जल्दी दिल्ली आ जा।” यह मामला सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतका की पहचान गांव बड़ी, सोनीपत निवासी काजल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, हत्या से पहले पति-पत्नी के बीच तीखा विवाद हुआ था। काजल की मौत के समय वह 5 महीने की गर्भवती थी, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है।
काजल के भाई निखिल, जो दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं, ने आरोप लगाया कि काजल को उसके ससुराल में रंग-रूप को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। उसे “काली बहू” कहकर ताने मारे जाते थे और दूसरी शादी की धमकियां दी जाती थीं।


परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि काजल को अपने पति के कुछ गंभीर राजों की जानकारी थी, जिसके चलते वह डर में रहता था। इन्हीं कारणों से विवाद बढ़ता गया और अंततः यह घटना हुई।
काजल पढ़ाई में होनहार थी और शादी से पहले ही वर्ष 2022 में दिल्ली पुलिस की कमांडो यूनिट में भर्ती हो गई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही उस पर आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ता गया।
हत्या की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी गई। दिल्ली पुलिस ने काजल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराया। मामले में जांच जारी है और परिजन कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।