"50 लाख के गहने चोरी करने वाली गिरफ्तार,"शिमला पुलिस ने पंजाब से दबोची 2 महिलाएं
शिमला के लोअर बाजार से 50 लाख रुपये के गहने चोरी कर फरार हुई दो महिलाओं को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। चोरी किए गए सोने-चांदी के गहने भी बरामद हुए।
शिमला पुलिस ने 50 लाख के गहने चोरी करने वाली दो महिलाओं को पंजाब से गिरफ्तार किया
40 तोला सोना और 250 ग्राम चांदी के गहने आरोपियों से बरामद
सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने सुलझाया मामला
शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी, 50 लाख के गहने चोरी करने वाली दो महिलाएं पंजाब से गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये के गहनों की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। लोअर बाजार क्षेत्र से गहनों से भरा बैग चोरी कर फरार हुईं दो महिलाओं को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने और चांदी के गहने भी बरामद कर लिए गए हैं।
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान चन्द्रवती (39) पत्नी बबलू, निवासी पटियाला (पंजाब) और रेखा (40) पत्नी श्याम, निवासी राजपुरा, पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति 40 तोला सोना और करीब 250 ग्राम चांदी के गहनों से भरा बैग बैंक में जमा कराने के लिए लेकर आया था। इसी दौरान दोनों महिलाओं ने मौका पाकर बैग चोरी कर लिया और वहां से फरार हो गईं।
पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने वाहन से लुहरी मार्ग होते हुए बिलासपुर की ओर रास्ता बदला। घटना के बाद सदर थाना शिमला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिमला पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों का पीछा किया। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली और दोनों महिलाओं को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने और चांदी के गहने भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और इस तरह की अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
एएसपी मेहर पंवर ने गिरफ्तारी और बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि 25 जून को लोअर बाजार में हुई इस चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।
pooja