भीमसेना एवं संविधान सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लारेंस फैन ने की फायरिंग, बाल - बाल बचे
गुरुग्राम निवासी भीमसेना नेता नवाब सतपाल तंवर पर देवबंद में हुई फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक युवक ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का फैन बताते हुए हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
➤ देवबंद में भीमसेना नेता नवाब सतपाल तंवर पर हुई फायरिंग
➤ सोशल मीडिया पर खुद को लॉरेंस बिश्नोई का फैन बताकर हमले की जिम्मेदारी
➤ पत्नी की शिकायत पर देवबंद में एफआईआर, पुलिस ने कार से बरामद की गोली
गुरुग्राम के रहने वाले भीमसेना एवं संविधान सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Satpal Tanwar पर उत्तर प्रदेश के देवबंद में हुई फायरिंग के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। घटना के चार दिन बाद सोशल मीडिया पर एक युवक ने खुद को गैंगस्टर Lawrence Bishnoi का फैन बताते हुए हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।
फेसबुक पर किए गए इस पोस्ट में सतपाल तंवर को अपशब्द कहे गए हैं और अगली बार उनकी पत्नी Nisha Tanwar को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। पोस्ट में उत्तर प्रदेश पुलिस और सतपाल तंवर को टैग भी किया गया है।
इस मामले में निशा तंवर की शिकायत पर Deoband में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच टीम ने फायरिंग के दौरान कार के गेट में फंसी गोली भी बरामद कर ली है और जांच जारी है।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
बताया जा रहा है कि सतपाल तंवर को इससे पहले भी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई Anmol Bishnoi का नाम लेकर धमकियां मिल चुकी हैं। इस संबंध में गुरुग्राम में पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है। हालांकि कुछ समय पहले सतपाल तंवर ने सार्वजनिक रूप से लॉरेंस बिश्नोई को चुनौती देते हुए कहा था कि यदि सरकार अनुमति दे तो वे दो घंटे चार मिनट में पूरे गैंग को खत्म कर सकते हैं।
फेसबुक पोस्ट में दी खुली धमकी
फेसबुक पर "Andy Rajput" और "Fan Lawrence Dada Ka" नाम के प्रोफाइल से लगभग एक जैसे पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इनमें दावा किया गया है कि देवबंद में हुई फायरिंग उसी व्यक्ति के कहने पर करवाई गई है। पोस्ट में लिखा गया है कि अगली बार मौका मिलने पर सतपाल तंवर को सामने से गोली मार दी जाएगी। पोस्ट में यह भी कहा गया कि सतपाल तंवर ने सोशल मीडिया पर देवबंद आने की जानकारी साझा की थी, जिसके बाद उनके पीछे शूटर लगाए गए और रात में मौका मिलने पर फायरिंग की गई।
इस वजह से हमला करने का दावा
पोस्ट करने वाले व्यक्ति का दावा है कि वह लॉरेंस बिश्नोई को लेकर सतपाल तंवर की कुछ टिप्पणियों से आहत था। उसने आरोप लगाया कि तंवर ने लॉरेंस के खिलाफ बयान दिए थे और कुछ घटनाओं पर प्रतिक्रिया देकर गैंग के खिलाफ माहौल बनाया था।सहारनपुर पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया है। कार का तकनीकी निरीक्षण भी कराया गया है और बरामद गोली को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति का फायरिंग की घटना से वास्तविक संबंध है या नहीं।
Akhil Mahajan