समालखा में राम कथा: विधायक मनमोहन भड़ाना ने दिए संस्कृति अपनाने के संदेश

समालखा के रामलीला ग्राउंड में चल रही राम कथा में विधायक मनमोहन भड़ाना ने राम जन्म उत्सव पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि राम नाम से सभी पाप नष्ट होते हैं और बच्चों को संस्कार देना बेहद जरूरी है

समालखा में राम कथा: विधायक मनमोहन भड़ाना ने दिए संस्कृति अपनाने के संदेश
  • विधायक मनमोहन भड़ाना ने राम कथा में दिए संस्कार और संस्कृति पर संदेश

  • रामलीला ग्राउंड समालखा में राम जन्म उत्सव मनाया गया केक काटा गया

  • जनता की सेवा को हमेशा तत्पर रहने का आश्वासन दिया

समालखा,अशोक शर्मा


समालखा। स्थानीय रामलीला ग्राउंड में चल रही राम कथा शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में आयोजित हुई, जिसमें विधायक मनमोहन भड़ाना बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। भड़ाना ने कथा के दौरान राम जन्म उत्सव पर शिरकत की और भक्तों के साथ राम जन्म के उपलक्ष्य में केक काटा। इस मौके पर माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया। राम जन्म पर भजन और जयकारों के बीच श्रद्धालु जमकर झूमे और एक-दूसरे को बधाई दी।

अपने संबोधन में विधायक भड़ाना ने कहा कि राम नाम लेने से सभी पापों का नाश होता है और श्री राम हमारी संस्कृति के मूल घोतक हैं। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि हमें श्रीराम जी के आदर्शों और शिक्षाओं को जीवन में अपनाना चाहिए और सामाजिक व धार्मिक जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने बच्चों को संस्कार और संस्कृति की शिक्षा देनी चाहिए ताकि वे धर्म के मार्ग पर चलकर समाज और देश की सेवा कर सकें

कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक का फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। मंच से उन्होंने हल्के की जनता को आश्वासन दिया कि वे उनकी हर उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और हर समय जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे।

राम जन्म उत्सव में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों और प्रतिष्ठित लोगों ने भी भाग लिया जिनमें लालचंद चोपड़ा, श्यामलाल मेहरा, नरेश चोपड़ा, मनोज मल्होत्रा, बंटी, अजय बेनीवाल, बलदेव मल्होत्रा, बलवंत मल्होत्रा, अर्पित मल्होत्रा, ललित मल्होत्रा, अनमोल चोपड़ा, ललित गुप्ता, महेश गुप्ता, विक्रम नरवाल, अनिल अरोड़ा, दीपक मल्होत्रा, कृष्ण बेनीवाल, डब्बू शर्मा, विपिन मेहंदीरता आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे