एलएनटी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में गणेश उत्सव का धूमधाम से समापन
समालखा के एलएनटी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में सात दिवसीय गणेश उत्सव का समापन प्रतिमा विसर्जन और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। जयकारों, गुलाल और हवन से माहौल भक्ति और उल्लास से भर गया।
➤ समालखा में एलएनटी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में गणेश उत्सव का समापन
➤ गणेश प्रतिमा का विसर्जन हर्षोल्लास और जयकारों के साथ किया गया
➤ चेयरपर्सन मीनाक्षी गुप्ता व सचिव सुशील गुप्ता की उपस्थिति में पूजा-अर्चना और हवन
समालखा अशोक शर्मा
समालखा (पानीपत) में एलएनटी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में सात दिवसीय गणेश उत्सव का समापन धूमधाम से हुआ। 27 अगस्त को गणेश जी की स्थापना की गई थी और सात दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद 2 सितंबर को गणेश प्रतिमा का विधि-विधान सहित विसर्जन किया गया।
समापन अवसर पर चेयरपर्सन मीनाक्षी गुप्ता और सचिव सुशील गुप्ता की उपस्थिति में महाविद्यालय परिसर में गणेश जी की पूजा-अर्चना और हवन हुआ। इस दौरान भगवान से सभी के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।
कार्यक्रम में शामिल स्टाफ और विद्यार्थियों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। विसर्जन के समय पूरा माहौल हर्ष, उल्लास और जयकारों से गूंज उठा। सभी ने नाचते-गाते और गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाइयां दीं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लोकेश कुमार शर्मा ने भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रोफेसर राजेश भारद्वाज, डॉ. दर्शन धीमान, डॉ. बलजीत सिंह, प्रदीप सिंह, वरुण तिवारी, गोविंद चौधरी, कमल शर्मा, सोनिया बंसल, सुदेश रानी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
Akhil Mahajan