गला काटकर पेट चीरने के बाद शव फेंका

रोहतक की अनाज मंडी के पीछे युवक मोहित का शव मिला। गला काटकर और पेट चीरकर हत्या की गई। मौके से शराब की बोतल और नमकीन के पैकेट बरामद हुए।

गला काटकर पेट चीरने के बाद शव फेंका

रोहतक में युवक की बेरहमी से हत्या

गला काटकर पेट चीरने के बाद शव फेंका

घटनास्थल से शराब की बोतल और नमकीन बरामद

हरियाणा के रोहतक में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। शहर की अनाज मंडी के पीछे एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। युवक की हत्या बेहद बेरहमी से की गई थी। उसका गला तेजधार हथियार से काटा गया था और पेट चीरकर आंतड़ियां बाहर निकाली गई थीं।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने आसपास का क्षेत्र सील कर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

मृतक की पहचान मोहित (25) निवासी आर्य नगर के रूप में हुई है। वह अपने छोटे भाई सचिन के साथ खत्री ढाबा चलाता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

मोहित के चचेरे भाई गौरव ने बताया कि मंगलवार रात को उसने मोहित को किला रोड पर देखा था। उस समय उसने शराब पी रखी थी। इसके बाद वह अनाज मंडी के पीछे की तरफ चला गया था। आशंका जताई जा रही है कि वहां उसके साथ कुछ अन्य युवक भी मौजूद थे।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। कहासुनी बढ़ने पर आरोपियों ने मोहित पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वारदात इतनी तेजी से हुई कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला।

घटनास्थल से पुलिस को शराब की बोतल और नमकीन के पैकेट भी मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात से पहले वहां बैठकर शराब पी जा रही थी।

बुधवार सुबह जब कुछ लोग रोजाना की तरह मैदान से गुजर रहे थे, तब उन्होंने शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके की हालत देखकर स्थानीय लोग भी सहम गए।

शिवाजी कॉलोनी थाना SHO राकेश सैनी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। थाना पुलिस, CIA और स्पेशल टास्क फोर्स समेत कुल 4 टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।